अमरोहा

राष्ट्रीय खिलाड़ी को कोर्ट परिसर में सबके सामने उसके पति ने कह दी ऐसी बात, खिलाड़ी पहुंची पुलिस के पास

बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी लड़ रही है दहेज और उत्पीड़न का केस सुनवाई पर कोर्ट पहुंची खिलाड़ी के साथ शौहर ने की मारपीट कोर्ट परिसर में सबके सामने ही शौहर ने दिया Triple Talaq
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 1:16 PM IST
amroha

अमरोहा। लंबे समय से दहेज और उत्पीड़न का केस लड़ रही राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ कोर्ट परिसर में सबके सामने कुछ ऐसा हुआ जिससे सब हैरान रह गए। सुप्रीम कोर्ट, सरकार, कानून समेत तमाम नियमों को ताक पर रखकर महिला खिलाड़ी के पति ने ऐसा अपराध कर दिया, जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंच गई।

मामला शुमायला जावेद का है, जो की बास्केटबॉल की नेशनल खिलाड़ी रह चुकीं हैं। जिनकी 2014 फरवरी में लखनऊ के मोहम्मद फारूख से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। शुमायला का आरोप है कि आए दिन उनसे देहज को लेकर मारपीट होने लगी। इसके बाद 2016 में घर से निकाल दिया गया।

इसके बाद से वह बेटी के साथ मायके में रहने लगी और ससुराल वालों और परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मुकदमा अमरोहा जिला न्यायालय में चल रहा है। इसी के तहत शुमायला और उसके पति कोर्च पहुंचे थे। इस बीच दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। शुमायला का आरोप है कि फारूख ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोल दिया। इतना ही नहीं उसने उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं अब शुमायला ने सीओ सदर के कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं मामले में सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
10 Aug 2019, 1:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All