24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: 255 सपाइयों को तोड़ने वाले कांग्रेस के यह नवाब शामिल हो सकते हैं भाजपा में

खास बातें- Samajwadi Party के सांसद Azam Khan को लगेगा एक और झटका Rampur के नवाब खानदान से ताल्‍लुक रखते हैं नावेद मियां गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर दे चुके हैं बधाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Aug 2019, 12:25 PM IST

Nawab Kazim Ali

रामपुर। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के सांसद आजम खान ( azam khan ) को जल्‍द ही एक और झटका लग सकता है। चर्चा है क‍ि रामपुर ( Rampur ) के नवाब खानदान से ताल्‍लुक रखने वाले नवाब काजिम अली उर्फ नावेद मियां उपचुनाव से पहले भाजपा ( BJP ) में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में उन्‍होंने आजम खान के करीबी सपा नेता समेत 255 सपाइयों को अपने खेमे में मिलाया था। नावेद मियां के भाजपा में आने से जहां BJP को काफी फायदा होगा, वहीं आजम खान को बड़ा नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Video: Azam Khan के 'घर' में उनके विधायक बेटे ने योगी सरकार को दिया यह चैलेंज

कांग्रेस में हैं नवाब काजिम अली

स्‍वार टांडा से विधायक रह चुके नवाब काजिम अली उर्फ नावेद मियां इस समय कांग्रेस में हैं। उन्‍हें आजम खान का धुर विरोधी माना जाता है। उन्‍होंने आजम खान के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश केा राज्‍यपाल को भी पत्र लिखा था। इसके अलावा उन्‍होंने गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) को भी पत्र लिखा था। इसमे उन्‍होंने अमित शाह को गृहमंत्री बनने की बधाई दी थी। इसके जवाब में अमित शाह ने उन्‍हें धन्‍यवाद दिया था। इसके बाद अच यह चर्चा चल रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे रामपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को फायदा मिलेगा। नवाब काजिम अली की रामपुर में अच्‍छी पकड़ है।

यह भी पढ़ें:अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर लगाई फटकार तो भाजपा विधायक बोले- वह उनकी...

स्‍वार से लड़ा था पिछला चुनाव

आपको बता दें कि नवाब काजिम अली खान ने 2017 का विधानसभा चुनाव स्वार से लड़ा था। बसपा के टिकट पर वह मैदान में उतरे थे लेकिन आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम से हार गए थे। काजिम अली चार बार विधायक रह चुके हैं। बसपा से वहले वह कांग्रेस में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद नवाब काजिम अली एक बार‍ फिर कांग्रेस में लौट आए थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग