24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: Azam Khan के ‘घर’ में उनके विधायक बेटे ने योगी सरकार को दिया यह चैलेंज

खास बातें- Samajwadi Party के नेताओं ने Azam Khan के गृह जनपद में दिया धरना सपाइयों ने कहा- ऐसे हालात तो इमरजेंसी के दौरान भी नहीं हुए एसडीएम सदर के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्‍यपाल को भेजा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Aug 2019, 10:33 AM IST

azam khan

रामपुर। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के नेता आजम खान ( azam khan ) के गृह जनपद में सपाइयों का धरना शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार देर शाम को खत्म हो गया। इस दौरान सपाइयों ने कहा कि ऐसे हालात तो इमरजेंसी के दौरान भी नहीं हुए, जैसे आज यहां पर पुलिस प्रशासन ने बना दिए। मुरादाबाद से लेकर रामपुर ( rampur ) तक सपाइयों पर पुलिस का पहरा रहा।

यह लिखा है ज्ञापन में

धरनास्थल बापू समाधि पर सपाइयों ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी शिकायतों से कुछ नहीं होता। हिम्मत है तो उपचुनाव लड़ लें, पता चल जाएगा कौन कितने पानी मे है। सपाइयों ने धरना खत्म करने के दो मिनट बाद एसडीएम सदर के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति और यूपी गवर्नर को भेजा है। इसमें सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौ‍हर विश्‍वविद्यालय को बचाने और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लागू कराने की बात प्रमुख रूप से लिखी हुई है। इस दौरान मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन सांसद ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सड़कों पर भी यह आंदोलन उतरेगा। किसी भी हालत में शिक्षण संस्थान को बर्बाद नहीं होने देंगे। कानून का राज कायम कराने के लिए प्रदेश भर में बड़े आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें:Sushma Swaraj की अंतिम यात्रा में गईं मायावती तो बसपा के इस बड़े नेता ने दे दिया इस्‍तीफा

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- डर और दहशत का माहौल बना रखा है

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ऐसा तो इमरजेंसी के जमाने में भी नहीं हुआ। सरकार अराजकता पर उतर आई है। प्रदेश में धरना है पर हमें वहां जाने से रोका जा रहा है। चारों तरफ पुलिस ही पुलिस लगा दी है। डर और दहशत का माहौल बना रखा है। आजम खान से सरकार और प्रशासन दुश्मनी मानकर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Dus Ka Dum: ये हैं वेस्‍ट यूपी के 10 सबसे चर्चित नेता

यह कहा अब्दुल्ला आजम ने

सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम बोले, अभी तो यह छोटा सा प्रदर्शन है। आगे अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो हमें सड़क पर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। फिर सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी। सरकार और सरकार में बैठे मंत्री और यहां के कुछ शिकायतकर्ता अगर हमारी शिकायतें कर रहे हैं तो सीधे मैदान में आएं और चुनाव लड़ें। ऐसी शिकायतों से कुछ नहीं होता। आजम खान साहब और हम उन शिकायतों से डरने वाले नहीं हैं। हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग