अमरोहा

मंगेतर से बोला जीजा साली से शादी मत करना, वह मेरी है, ये सुनकर युवक के उड़ गए होश, शादी से किया इन्कार

Amroha News: यूपी के अमरोहा में जीजा ने अपनी ही साली का रिश्ता तुड़वा दिया। वह साली के मंगेतर के पास पहुंच गया और बोला कि साली से शादी मत करना, वह मेरी है। हम काफी समय से साथ रह हैं। इस पर मंगेतर ने शादी करने से इन्कार कर दिया। मामला थाने पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Jul 03, 2024
Amroha News Today In Hindi

Amroha News Today In Hindi: अमरोहा जिले में कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता संभल क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ करीब दस दिन पहले तय हुआ था। शादी की तारीख तय करने पर चर्चा चल रही थी। दोनों तरफ घर में खुशी का माहौल था।

इसी बीच युवती का सगा जीजा उसके मंगेतर के पास पहुंच गया। कहा कि साली से शादी मत करना है, वह उससे बहुत प्यार करता है। दोनों जल्द कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। ये सुनकर युवक के होश उड़ गए। जिसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया।

जब इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो उन्होंने युवक को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बड़े बहनोई से भी इस संबंध में बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

Published on:
03 Jul 2024 05:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर