Amroha Police Holi: यूपी के अमरोहा जिले में होली का त्योहार बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिप्रिय संपन्न हो गया। रंगो ही होली के दूसरे दिन अमरोहा पुलिस की होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
Holi colours showered in Amroha police stations: अमरोहा में होली के अगले दिन पुलिस थानों में रंगों की बहार देखने को मिली। शनिवार को जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया। गंभीर और स्टीक दिखने वाले खाकी वर्दी वाले मस्ती और रंगो में रंगे हुई दिखाई दिए।
डीजे की धुन पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने जमकर मस्ती की। होली समारोह में अमरोहा नगर कोतवाली, अमरोहा देहात थाना, डिडौली और रजबपुर थाने के कर्मचारी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने होली के दूसरे दिन यानी शनिवार को रंग-अबीर का लुत्फ उठाया। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लाया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने होली गीतों पर एक साथ ठुमके भी लगाए।