अमरोहा

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री की रैली में तैनात होने वाले पुलिकर्मियों का हुआ ब्‍लड टेस्‍ट, जानिए क्‍यों

5 अप्रैल को अमरोहा और सहारनपुर में होगी प्रधानमंत्री की रजनसभा अमरोहा के झनकपुरी में होने वाली जनसभा में तै नात रहेंगे करीब दो हजार पुलिसकर्मी हेलीपैड के लिए जमीन समतल करने का काम हुआ पूरा
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 12:41 PM IST
pm narendra modi
pm

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दिग्‍गज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो चुनावी अभियान की शुरुआत ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से की है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश कितना अहम है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी यहां तूफानी दौरा कर रहे हैं। अब 5 अप्रैल यानी शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्‍ट यूपी की धरती पर कदम रखेंगे।

जनसभा को लेकर शुरू हुईं तैयारियां

5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा और सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए दोनों ही जगहों पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अमरोहा के लिए पीएम झनकपुरी में रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए हेलीपैड के लिए जमीन समतल करने का काम पूरा हो चुका है। इस बीच कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व अन्‍य भाजपा नेता समय-समय रैलीस्‍थल का जायजा ले रहे हैं। अमरोहा से भाजपा उम्‍मीदवार कंवर सिंह तंवर मैदान में हैं।

जिला अस्‍पताल में हुआ ब्‍लड टेस्‍ट

वहीं, झनकपुरी में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में काफी संख्‍या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों का जिला अस्‍पताल में ब्‍लड टेस्‍ट कराया गया है। इसके जरिए जहां उनके स्‍वास्‍थ्‍य का पता चला है, वहीं उनके ब्‍लड ग्रुप का भी पता चल गया है। अब आपातस्थिति में उनके ब्‍लड को लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस मामले में आरआई महेश चंद्र थपलियाल का कहना है क‍ि जो सिपाही खून की जांच कराने से वंचित रह गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All