एशिया

चीन: महिला पैसेंजर से दुष्कर्म और हत्या के बाद सबसे बड़ी कैब कंपनी ने एक हफ्ते के लिए बंद की सेवाएं

कार पुलिंग सेवा देने वाली कंपनी डीडी चुक्सिंग ने घोषणा करते हुए एक हफ्ते तक बंद करने का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 5:12 PM IST
कैब का स्ट्राइक

नई दिल्ली। चीन की सड़कों पर शनिवार से एक सप्ताह के लिए कार पुलिंग सेवा नहीं मिलेगी। कार पुलिंग सेवा देने वाली कंपनी डीडी चुक्सिंग ने घोषणा करते हुए एक हफ्ते तक बंद करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि उसके एक ड्राइवर ने एक महिला पैसेंजर के साथ पहले रेप किया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी। कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए ऐलान किया है कि शनिवार से एक सप्ताह के लिए कार पुलिंग सेवा बंद रहेगी।

ड्राइवर का पता बताने वाले को एक करोड़ का इनाम

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस एक हफ्ते में अपने कामकाज को रिव्यू करेगी। साथ हीं कंपनी के अंदर खामियों को सुधार करते हुए अन्य संभावनाओं को लताश करेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने महिला पैसेंजर केस साथ रेप कर हत्या करने के बाद फरार ड्राइवर के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 मिलियन यूआन (करीब एक करोड़ छह लाख रुपए) के इनाम की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि चीन के हेनान राज्य में बीते हफ्ते 5 मई को कार पुलिंग सेवा कंपनी डीडी चुक्सिंग के एक ड्राइवर ने 21 वर्ष की एक महिला पैसेंजर के साथ पहले रेप किया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजान देने के बाद ड्राइवर फरार है। इस घटना ने कंपनी की साख दांव पर लग गई है। चीन की सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट वीबो पर इस हैरत करने वाली घटना पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया की है। लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए इसे एक भयावाह घटना बताया। कंपनी ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे आकर इस घटना को स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगी है। कंपनी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि वह अपनी कार पुलिंग सेवा शनिवार से हफ्तेभर के लिए बंद रखेगा और इससे संबंधित हर पहलू की जांच करते हुए अन्य खामियों को दूर करने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। कंपनी ने कहा है कि अब प्रत्येक मौजूदा ड्राइवर्स के काम की समीक्षा की जाएगी।

भारत में भी हो चुकी है ऐसी घटना

आपको बता दें कि 6 दिसंबर2014 की रात दिल्ली में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी। कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर के एक ड्राइवर ने एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की के साथ बलात्कार किया था। यह लड़की एप्लीकेशन सर्विस के जरिए कैब हायर की थी। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया और उबर कैब को दिल्ली में अपनी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी थी।

Published on: