पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खोह-नागोरियान और टोंक के कोतवाली में इलाके में तीन माह में दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि मां की मौत के बाद घर से चोरी करना, रुपए निकालना शुरू कर दिया। कभी पापा, दादी, बहन व परिवार वालों के पैसे चुराए, इसके बाद दुकानों पर मौका देखकर हाथ साफ करने लगा।