एशिया

थाईलैंड: आज पहली बार दुनिया के सामने आएंगे गुफा से निकाले गए सभी फुटबॉलर बच्चे, सुनाएंगे आपबीती

थाईलैंड की गुफा से निकाले गए बच्चों का अभी फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।  
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 2:27 PM IST
THai
थाईलैंड: आज पहली बार दुनिया के सामने आएंगे गुफा से निकाले गए सभी फुटबॉलर बच्चे, सुनाएंगे आपबीती

थाईलैंड। पिछले सप्ताह थाईलैंड के चियांग राय शहर के निकट थाम लुआंग नांन नोन गुफा से सकुशल निकाले गए 12 फुटबॉलर बच्चे और टीम के कोच दुनिया के सामने आने को तैयार है। बुधवार को सभी फुटबॉलर बच्चे पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पहली पब्लिक एपरियंस के लिए थाईलैंड की सरकार और दुनिया भर की मीडिया भी तैयार है। स्थानीय सरकार ने 45 मिनट की समाचार वार्ता का आयोजन किया है। इस टीवी कार्यक्रम का नाम है 'थाईलैंड मूव्स फॉरवर्ड'। प्रोग्राम में गुफा से बाहर आए बच्चे, उनके कोच और इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने वाले गोताखोर और अधिकारी पत्रकारों के सवाल देते हुए नजर आएंगे। न्याय मंत्रालय के अधिकारी तावचई थाईक्यू के अनुसार, " हम नहीं जानते हैं कि बच्चे अपने दिल में क्या जख्म लिए हुए हैं।" साथ ही उन्होंने मीडिया के ध्यान को बच्चों पर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर का भी हवाला दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, " मीडिया को पता है कि बच्चे एक मुश्किल दौर से गुजरे हैं, उन्होंने अपने ऊपर आए खतरे को दूर किया है अगर आप जोखिम भरे सवाल पूछते हैं तो यह कानून तोड़ सकता है। " इस प्रोग्राम को लेकर मीडिया मेें भी काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। बता दें कि स्थानीय वक्त के मुताबिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कई टीवी चैनल शाम 6 बजे करेंगे।


राजा ने दिया शाही महल

राजा महा वाजिरालॉन्गकोर्न ने बैंकॉक के पुराने शहर में रॉयल प्लाजा का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। जिसमें पार्टी का आयोजन होगा। इस धन्यवाद पार्टी में थाई और विदेशी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया जाएगा जो इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल रहे। डिप्टी प्रधान मंत्री विसानु क्रेआ-नागम ने ये जानकारी दी है।

गुफा से 17 दिन बाद आए बच्चे
मैच खेलने के बाद 12 बच्चों और उनकी टीम के कोच मैच के बाद गुफा में घुमने गए थे। यह समूह भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 23 जून को गुफा में फंस गया था। जिसके बाद एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुनिया भर में लोगों ने बच्चों के सकुशल बाहर आने के लिए दुआएं की। गोताखोरों की मदद से 17 दिन के बाद सभी 13 लोगों को गुफा से बाहर निकाला गया। अब बच्चों का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हाल ही में अस्पताल में बच्चों की एक वीडियो भी जारी की थी।

Published on: