एशिया

China Plane Crash: चीन का Boeing 737 विमान क्रैश, 133 यात्री थे सवार, जलकर हुआ खाक

China Plane Crash चीन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुा है। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 133 यात्री सवार थे। विमान पहाड़ों से टकराने के बाद जलकर खाक हो गया है।

2 min read
China plane Crash In Southern China 133 People Were On Board

चीन में एक बड़ा विमान हादसा ( China Plane Crash ) हुआ है। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 133 यात्री सवार थे। चीन के सरकारी टीवी सीसीटीवी ने बताया है कि बोइंग 737 विमान (Boeing Plane Crash) गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में क्रैश हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग का बड़ा गुबार देखा गया।चीन में हुए विमान हादसे में कितने लोग बचे, या कितनों की जान गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना देश के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में हुई है।


चाइना ईस्टर्न का एक यात्री विमान दक्षिण-पश्चिम चीन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 133 लोग सवार थे। चीनी मीडिया के मुताबिक सोमवार को इस हादसे की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पहाड़ी के ऊपर इसमें आग लग गई।

यह भी पढ़ें - रनवे से उतरा एयर इंडिया का विमान, 35 यात्री थे सवार

MU 5735 प्लेन ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में मौजूद Kunming शहर के Changshui एयरपोर्ट से 1.15 पर उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि इस विमान को 3 बजे तक Guangdong प्रांत के Guangzhou पहुंचना था। लेकिन अपनी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही विमान हादसे का शिकार हो गया।


बचावदल को घटनास्थल पर भेजा गया है। यह विमान कुनमिंग से गुआंझाऊ जा रहा था। न्यूज एजेंसी Xinhua ने मुताबिक, बचाव दल अब तेजी से उस जगह जा रहे हैं जहां पर प्लेन क्रैश हुआ।

साढ़े 6 साल पुराना प्लेन

बता दें कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वह सिर्फ साढ़े छह साल पुराना था। जून 2015 में एयरलाइंस ने इसे लिया था। MU 5735 में कुल 162 सीटें थीं, जिनमें 12 बिजनेस क्लास और 150 इकोनॉमी क्लास वाली थीं।

यह भी पढ़ें - विमान हादसे के बाद डुमना एयरपोर्ट पर दो दिन बाद नियमित हुई उड़ानें

Published on:
21 Mar 2022 02:35 pm
Also Read
View All