2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग न्यूज: रनवे से उतरा एयर इंडिया का विमान, 35 यात्री थे सवार

डुमना एयरपोर्ट का मामला, मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी और फायरब्रिगेड

less than 1 minute read
Google source verification
Air India

एयर इंडिया

जबलपुर। दिल्ली से उडकऱ जबलपुर आ रहे एक यात्री विमान की लैंडिंग रनवे के बजाए खाली जमीन पर हो गई। इससे प्लेन में बैठे यात्रियों में हडक़ंप मच गया, हालांकि विमान के पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। वहीं यात्रियों को भी कोई हानि नहीं होने पाई है।

READ MORE- उप्र चुनाव 2022: जबलपुर की बहू ने उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया, ससुराल में हो रहा जश्न

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमना एयरपोर्ट में दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली से जबलपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ई-6 लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेन जब लैंड हो रहा था तब इसका अगला चक्का रनवे से फिसलकर नीचे उतरा और क्षतिग्रस्त हो गया। फ्लाइट में बैठे यात्रियों की संख्या करीब 35 बताई जा रही है। प्लेन के नीचे उतरने पर यात्री थोड़ा परेशान जरूर हुए लेकिन उन्हें सकुशल बचा लिया गया। साथ ही प्लेन को ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

READ MORE- मप्र: युवक को इतने चाकू मारे की फट गया पेट, मौके पर तोड़ा दम

मप्र वीआईपी रोड़: भोपाल, इंदौर के बाद यहां बन रहीं सबसे खूबसूरत सडक़े, हाईटेक शहरों का मिलेगा लुक

हाईटेक पुलिस की दमदार गाड़ी ‘डायल-100’ का निकल गया दम, पढ़े पूरी खबर