
young boy murder in jabalpur, live murder video news in hindi
जबलपुर। मप्र का जबलपुर जिला इन दिनों संगीन अपराधों के लिए पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आचार्य विनोबा भावे की संस्कारधानी में अपराधियों का बोलबाला चल रहा है। अभी एक अपह्रत युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी ही थी कि दो दिन में एक और युवक को बीच बाजार फिल्मी स्टाइल में 4 बदमाशों ने चाकूओं से गोद दिया। युवक ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पनागर बाजार के अभिमन्यु चौक हनुमान मंदिर के सामने एक युवक को बाइक पर आए 4 बदमाशों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वे लोगों को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। हत्या की खबर लगते ही पूरे पनागर क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति बन गई।
पनागर थाना से मिली जानकारी के अनुसार संदीप पटेल 26 साल विनोबा भावे वार्ड निवासी शुक्रवार रात को अपने दोस्त मोहित रजक, अंकित पटेल के साथ बाइक पर जा रहा था। रात 11 बजे अभिमन्यु चौक पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए उन्होंने रॉड व चाकूओं से हमला कर दिया। हमला रोकने में नाकाम उसके दोनों दोस्त वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। संदीप को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही थाने का बल पहुंच गया लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
Published on:
12 Mar 2022 10:31 am
