एशिया

कोरोना का बढ़ा खतरा, साउथ कोरिया में 3 दिन में 11 लाख नए केस, चीन में भी बेकाबू हालात, जानिए भारत को कितना खतरा

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा अभी टला नहीं है। दुनियाभर के कई देशों में एक बार फिर नए मामले डरा रहे हैं। खास तौर पर एशियाई देशों में जो नए आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्होंने सबकी चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

2 min read
Coronavirus In World 11 Lakh Fresh Cases In South Korea Know How Dangerous For India
Coronavirus In World 11 Lakh Fresh Cases In South Korea Know How Dangerous For India

कोरोना वायरस ने एक बार फिर तबाही मचाना शुरू कर दी है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के नए मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। अकेले साउथ कोरिया में तीन दिन के अंदर 11 लाख नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। यही नहीं चीन में भी हालात बेकाबू होते जा रहे है। यूरोप के भी कुछ देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन एशियाई देशों में बढ़ते खतरे के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक अलर्ट मोड पर हैं।


पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना के 11 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान 2917 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है। दुनिया के सबसे प्रभावित देश की बात करें, तो साउथ कोरिया में अभी सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - हर दिन 6 लाख नए मामले आने के बावजूद यह देश दे रहा कोरोना को मात, जानिए कैसे

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में 3.34 लाख केस मिले हैं। जबकि तीन दिन में ये आंकड़ा 11 लाख तक पहुंच गया है। उधर, चीन में एक बार फिर कोरोना से हालात बेकाबू होने लगे हैं। कई शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, बावजूद इसके नए मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है।


डरा रहा मौत का आंकड़ा

साउथ कोरिया में 20 मार्च को कोरोना के 334708 केस मिले. वहीं, 19 मार्च को 381329 केस और 18 मार्च को 407017 केस मिले। यहां पिछले तीन दिन में करीब 900 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

चीन 4 हजार से ज्यादा नए मामले

चीन कोरोना से दो साल में सबसे बुरे दौरा का सामना कर रहा है। यहां रविवार को जिलिन प्रांत के दूसरे सबसे बड़े शहर जिलिन (Jilin) में प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। सोमवार से 45 लाख लोग घरों में कैद हो गए हैं। चीन में रविवार को 4,000 से ज्यादा नए केस मिले। इनमें से दो तिहाई केस जिलिन प्रांत में मिले।


2 दिन में एक बार सामान खरीदने की छूट

खास बात यह है कि, जिलिन की सीमा उत्तरी कोरिया और रूस से मिलती है। प्रशासन ने कहा है कि प्रतिबंध और कड़े किए जाएंगे। यहां 11 मार्च से 90 लाख लोग घरों में कैद हैं। यहां लोगों को दो दिन में सिर्फ एक बार खाने का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर आने की छूट दी जा रही है।

भारत को कितना खतरा?

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हों, लेकिन भारत को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में भविष्य में आने वाली कोरोना की लहरों के गंभीर प्रभाव होने की संभावना नहीं है। भारत में तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन और नेचुरल इम्युनिटी के चलते आने वाले समय में कोविड-19 की लहरों का गंभीर प्रभाव होने की संभावना नहीं है।


AIIMS एक्सपर्ट और कोवैक्सिन ट्रायल के प्रमुख डॉ संजय राय के मुताबिक, SARS-CoV-2 एक RNA वायरस है। इसमें म्यूटेशन होना तय है। उन्होंने कहा, अभी तक 1,000 म्यूटेशन हो चुके हैं। लेकिन सिर्फ 5 वैरिएंट ने चिंताएं बढ़ाई हैं।

बता दें कि भारत में सोमवार को कोरोना के 1,549 केस सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी 25,106 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें - चीन में कहर बरपा रहा Omicron वेरिएंट. एक साल बाद दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Published on:
21 Mar 2022 04:32 pm