एशिया

चीन के युनान प्रांत में भूकंप से तीन की मौत, अरुणाचल प्रदेश के पैंगिंन में 4.8 तीव्रत के झटके किए गए महसूस

भारत से लेकर चीन तक भूकंप के जोरदार झटके किए गए महसूस, अरुणाचल प्रदेश में 4.8 और चीन के किंघाई में 7.4 रही तीव्रता, जबकि युनान प्रांत में भूकंप से 3 लोगों की जान चली गई
2 min read
• •
Updated: 22 May 2021, 8:14 AM IST
Earthquake hit China
Earthquake in Arunachal pradesh with magnitude 4.8 quake hits China northwest qinghai and yunnan 3 kills

नई दिल्ली। भूकंप के जोरदार झटकों से एक बार फिर धरती कांपी है। भारत से लेकर चीन तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चीन में अलग-अलग जहहों पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। किंघाई में 7.4 तीव्रता मापी गई है। वहीं इससे कुछ घंटों पहले युनान प्रांत में आए भूकंप के 6.4 तीव्रता वाले झटकों में कम से कम तीन लोगों के जान गंवाने की खबर है।

वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पैन्गिन (Pangin) के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

चीन में भूकंप से तीन की मौत
चीन में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। एएफपी के मुताबिक चीन के उत्तर पश्चिम किंघाई प्रांत में 7.4 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय समय के अनुसार भूकंप 21 मई रात 11.34 बजे आया है। भूकंप चीन के उत्तर पश्चिम किंघाई प्रांत में आया है।

दरअसल चीन में पिछले कुछ घंटों में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई पर आया और उसके बाद झटके आए, सीसीटीवी ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया।

सीसीटीवी ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि भूस्खलन के साथ कुछ सड़कों के ढहने से कुछ परिवहन लाइनें कट गई थीं, लेकिन बिजली, टेलीफोन और इंटरनेट काम कर रहे थे।

अरुणाचल प्रदेश के पैंगिंन में रहा केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अरुणचाल प्रदेश के पैंगिंन ( Pangin ) से 765 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (NNE) में था।
भूकंप भारतीय समयानुसार 1:19 AM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग के पास भी रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक शुक्रवार शाम चांगलांग में आया भूकंप रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का था। काफी दूर इन झटकों को महसूस किया गया।

Published on: