एशिया

भारत को ईद का तोहफा, पाकिस्तान ने विमानों के लिए खोला एयर स्पेस

पाकिस्तान के रास्ते इंडिगो विमान ने भारत में सुरक्षित लैंड किया पाकिस्तान ने अहमदाबाद के निकट टेलेम एंट्री प्वाइंट को खोला टेलेम के जरिए ज्यादा से ज्यादा उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2019, 6:53 PM IST
pakistan
पाकिस्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए पाबंदी हटाने के बाद सोमवार को एक विमान पाकिस्तान के रास्ते दिल्ली में दाखिल हुआ। पाकिस्तान ने अहमदाबाद के निकट टेलेम एंट्री प्वाइंट को खोल दिया है। दुबई से दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाले इंडिगो के इस विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद फ्लाइट का कॉल आया।

ईद की बधाई दी

कॉल करने वाले शख्स पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) के निदेशक थे। उन्होंने कॉल रिसीव करने वाले इंडिगो के ड्यूटी ऑफिसर को ईद की बधाई दी। इंडिगो के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान के सीएए ने हमारे अधिकारी से कहा कि वह फ्लाइट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विमान सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है।

11 एंट्री प्वाइंट्स को बंद किए थे

बालाकोट हमले के बाद से भारतीय वायुसेना ने 27 फरवरी को उन तमाम 11 एंट्री प्वाइंट्स को बंद कर दिया था, जिससे भारतीय विमान पाकिस्तान की वायु सीमा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद दिल्ली सहित दक्षिण एशिया के अन्य देशों और पश्चिमी देशों के लिए उड़ान भरने वाले विमान लंबे मांर्गों के जरिए परिचालन जारी रखे हुए थे।

पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचा

सबसे पहले टेलेम प्वाइंट को खोला गया। इंडिगो के एक अधिकारी के अनुसार इस प्वाइंट को खोलने का सुझाव खुद पाकिस्तानी अधिकारी ने ही दिया था। टेलेम के जरिए ज्यादा से ज्यादा उड़ान शुरू करने से पहले वे इस रास्ते से एक टेस्ट फ्लाइट को गुजारना चाहते थे। इसके बाद दुबई से दिल्ली की फ्लाइट को इस रास्ते से गुजारने की योजना बनाई गई।

पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो सकेगा

पुलवामा और बालाकोट हमले के बाद दोनों देशों के बीच दूरिया बढ़ गईं थी। इस फैसले बाद से कयास लगाया जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो सकेगा। इस दौरान विमान उतरने के बाद इंडिगो ने जा रहे विमान में पर्याप्त ईंधन भर दिया।

विश्वसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
5 Jun 2019, 6:53 PM IST
Published on: