एशिया

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी को गोलियों से भूना, ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी भी मारे गए

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी जाहिद महमूद की कार पर बंदूकधारियों ने उस समय हमला किया जब वे अपने घर से लाहौर जा रहे थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 9:31 AM IST
shoot
पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी को गोलियों से भूना, ड्राइव और सुरक्षा कर्मी भी मारे गए

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को एक कार पर गोलीबारी कर एक पुलिस अधिकारी समेत उसके ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी जाहिद महमूद की कार पर बंदूकधारियों ने उस समय हमला किया जब वे अपने घर से लाहौर जा रहे थे। इस दौरान चालक और सुरक्षाकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि महमूद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए।

पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी

पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह मामला किसी आपसी रंजिश के तहत था या किसी साजिश के तहत किया गया था। हर मामले को लेकर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इस मामले को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है, मगर पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

Updated on:
6 Nov 2018, 9:31 AM IST
Published on: