धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 30 मार्च 2026 (सोमवार): शुभ मुहूर्त, राहु काल, चौघड़िया, महावीर जयंती व्रत

Aaj Ka Panchang 30 March 2026 :आज का पंचांग 30 मार्च 2026 (सोमवार): जानें शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत और महावीर जयंती का महत्व। देखें शुभ समय में करें अपने कार्य की शुरुआत।
2 min read
Mar 29, 2026
Aaj Ka Panchang 30 March 2026
Aaj Ka Panchang 30 March 2026 : आज का पंचांग 30 मार्च 2026 , महावीर जयंती के दिन जानें शुभ समय (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 30 March 2026 : आज का पंचांग 30 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी और श्री महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार आज अमृत, शुभ और लाभ के चौघड़िया समय में कोई भी नया कार्य शुरू करना अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं राहु काल और दिशा शूल का ध्यान रखते हुए दिन की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज के दिन का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति।

आज का पंचांग सोमवार 30 मार्च, 2026 (Aaj Ka Panchang 30 March 2026)

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 10 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधि
1अमृतसूर्योदय से 7:56 तक
2शुभ9:28 से 11:00 तक
3चर2:03 से 3:35 तक
4लाभ3:35 से सूर्यास्त तक
5अमृत3:35 से सूर्यास्त तक

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक

तिथि – द्वादशी तिथि प्रातः 7.10 तक होगी तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – मघा नक्षत्र दिन 2.48 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।

योग – शूल योग दिन 4.51 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।

करण – बालव करण प्रातः 7.10 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग दिन 2-48 से प्रारम्भ,

व्रत / दिवस विशेष – सोम प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी, श्री महावीर जयंती, मदन द्वादशी, विष्णु दमनोत्सव, गंडमूल दिन 2-48 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि सिंह राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी ।
आज दिन 2.48 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का मघा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर मु, में, मो, टा, टी पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है. जातक बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाला, पराक्रमी, कुशलनिति के अनुसार आचरण करने वाला, उच्चकांक्षी, खानपान का शौकीन, देश-विदेश में भ्रमण करने वाला, शीघ्र उत्तेजित हो जाने की प्रकृति होने पर भी अपने बुद्धि-चातुर्य से स्थिति को संभाल लेने वाला होता हैं।

Updated on:
29 Mar 2026 12:15 pm
Published on:
29 Mar 2026 12:15 pm