धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 5 मई 2026 (मंगलवार): अंगारक चतुर्थी, शुभ समय और दिशा शूल पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 5 May 2026 : आज का पंचांग 5 मई 2026 (मंगलवार) में जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहु काल, चौघड़िया, दिशा शूल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी। आज अंगारक चतुर्थी व्रत, गंडमूल और चंद्र राशि परिवर्तन का विशेष योग है।

2 min read
May 04, 2026
Aaj Ka Panchang 5 May 2026 : आज का पंचांग 5 मई 2026 (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 5 May 2026 : आज का पंचांग 5 मई 2026, मंगलवार का दिन विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है। पंडित मुकेश भारद्वाज ने बताया कि आज अंगारक चतुर्थी व्रत, गंडमूल योग और चंद्रमा का राशि परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। यदि आप आज कोई शुभ कार्य, यात्रा या नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो चौघड़िया, राहु काल और दिशा शूल की जानकारी अवश्य जान लें। सही समय पर किया गया कार्य सफलता और शुभ फल प्रदान करता है।

आज का पंचांग मंगलवार 5 मई, 2026 | Today Panchang 5 May 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 17 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

क्रम संख्याचौघड़िया का प्रकारसमय अवधिशुभता
1चर9:07 AM – 10:45 AMसामान्य/शुभ
2लाभ10:45 AM – 12:23 PM (लगभग)शुभ
3अमृत12:23 PM – 2:02 PMअत्यंत शुभ
4शुभ3:40 PM – 5:19 PMशुभ

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक
तिथि – चतुर्थी तिथि सम्पूर्ण दिन रात्रि तक होगी ।
नक्षत्र – ज्येष्ठा नक्षत्र दिन 12.55 तक रहेगा तदुपरान्त मूल नक्षत्र होगा ।
योग – शिव योग रात्रि 12.16 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा ।
करण – बव करण सायं 6.38 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
व्रत / दिवस विशेष – अंगारक चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 10-32 पर, विवाह मुहर्त्त मूल नक्षत्र में, गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि
चन्द्रमा – आज दिन 12.55 तक वृश्चिक राशि में होगा तदुपरान्त धनु राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 12.55 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी तदुपरान्त धनु राशि होगी ।
  • आज दिन 12.55 तक जन्म लेने वाले बच्चों का ज्येष्ठा नक्षत्र होगा तदुपरान्त मूल नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर यी, यू, ये, यो, भ पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 3 May to 9 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 3–9 मई 2026: बुधादित्य राजयोग से बदलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Updated on:
04 May 2026 02:16 pm
Published on:
04 May 2026 12:55 pm
Also Read
View All