April Grah Gochar 2025: हर महीने कई ग्रह गोचर यानी राशि परिवर्तन करते हैं। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक, नकारात्मक असर पड़ता है। अप्रैल में मंगल, बुध समेत 4 ग्रह गोचर करेंगे। आइये जानते हैं इसका किन राशियों को फायदा होगा।
April Grah Gochar 2025 Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल का पहला पक्ष ग्रह गोचर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है। इस महीने के सभी गोचर पहले पक्ष में ही हो जाएंगे। 3 अप्रैल को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे तो 7 अप्रैल को बुध मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।
अगले हफ्ते में 13 अप्रैल को शुक्र मीन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगेंगे तो अगले दिन 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर लेंगे। अब आइये जानते हैं अप्रैल ग्रह गोचर का मनुष्यों की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा और किन राशियों को बड़ा फायदा होगा।
शौर्य, साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह 3 अप्रैल 2025 की देर रात 01.32 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 7 जून 2025 तक रहेंगे। कर्क राशि में मंगल का गोचर नकारात्मक परिणाम दे सकता है।
इस समय के भारत पर प्रभाव के बारे में बात करें तो मंगल के कर्क राशि में होने से कुछ पड़ोसी राष्ट्र समस्या पैदा कर सकते हैं। हालांकि भारत उपद्रव को शांत करने में कामयाब होगा और इस अवधि में शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देने में सफल रहेगा। इस समय यातायात दुर्घटनाओं को लेकर भी निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं। वहीं मंगल गोचर कई राशियों के लिए भी बेहद शुभ फल देने वाला होगा।
7 अप्रैल को बुद्धि, वाणी, विद्या, तर्क-वितर्क के कारक ग्रह बुध शाम 04.04 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। बुध 7 मई 2025 तक मीन राशि में ही रहेंगे। लेकिन समय-समय पर अपनी स्थितियों में परिवर्तन करेंगे।
15 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक बुध ग्रह वक्री अवस्था में हैं तो शाम 4.04 बजे 24 दिन बाद अपनी नीच राशि मीन में मार्गी हो जाएंगे। मीन राशि में बुध की सीधी चाल शिक्षा, दूरसंचार, व्यापार को प्रभावित करेगा।
सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र 13 अप्रैल को अपनी उच्च राशि यानी मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शुक्र यहां पर 31 मई 2025 तक रहेंगे। लेकिन इस दौरान शुक्र स्थिति में बदलाव भी करते रहेंगे।
43 दिन तक वक्री रहने के बाद जब शुक्र 13 अप्रैल सुबह 05.45 बजे मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसका सबी राशियों पर असर पड़ेगा। शुक्र का उच्च राशि में मार्गी होना तमाम क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों को अनुकूल परिणाम दे सकता है। लेकिन जिनकी कुंडली में शुक्र शुभ भावों का स्वामी नहीं है या फिर अशुभ भाव में बैठे हैं, उनको कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकते हैं।
शुक्र के मार्गी होने के अगले दिन 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे, इसी के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। सूर्य मेष राशि में 15 मई तक यहीं रहेंगे। सूर्य का मेष राशि यानी मित्र ग्रह की राशि में जाना सूर्य को और मजबूती देता है।
यह लोगों के लिए शुभ फल देने वाला होता है। ऐसे में जिन लोगों के लिए सूर्य अनुकूल है उन्हें सूर्य की स्थिति काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं सूर्य जिनके लिए प्रतिकूल ग्रह है उनके लिए सूर्य का मजबूत होना कुछ मुश्किल भी खड़ा कर सकता है।
यदि भारत की बात करें तो मेष राशि में सूर्य गोचर आंतरिक कलह उत्पन्न करा सकता है। हालांकि आंतरिक डेवलपमेंट को सपोर्ट भी दे सकता है। विदेश के साथ भारत के संबंध भी बेहतर हो सकते हैं। लेकिन किसी न किसी तरह से सत्तारूढ़ दल अपना हित साध लेंगे।
यातायात के साधनों पर सरकार फोकस कर सकती है। इस समय यातायात दुर्घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। इस अवधि में पड़ोसी राष्ट्र देश को अस्थिर करने की असफल कोशिश भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर मिलेजुले परिणाम रहेंगे।
सूर्य और मंगल का गोचर मेष राशि वालों को विशेष फायदा दे सकता है। इस समय मेष राशि वालों के करियर संबंधी परेशानी दूर हो सकता है। साथ ही सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। इसके अलावा बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। जीवन में सुखों का आगमन भी होगा।
चंद्रमा की राशि में मंगल की मौजूदगी कर्क राशि वालों का मनोबल मजबूत कर सकती है। इस समय कर्क राशि वालों को शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।
करियर संबंधी परेशानी इस समय दूर होगी और गुरु की अनुकूललता पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। मान-सम्मान भी बढ़ाएगा, आय के नए साधन जुटेंगे। किसी बिगड़े काम के बनने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मंगल गोचर मकर राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इस समय मंगल की कृपा से मकर राशि वालों को करियर, कारोबार में लाभ दिलाएगा। वहीं साढ़े साती से मुक्ति सोने पर सुहागा की स्थिति पैदा करेगी।
आपके जीवन में नए आयाम जुड़ेंगे, करियर कारोबार की बाधाएं दूर होंगी, आय बढ़ेगी। किसी अपने का साथ मिलेगा। जीवन में नए अवसर मिलेंगे।