Budh Disha Parivartan, Mercury Transit 2026 : 13 मई 2026 को बुध ग्रह उत्तर दिशा में गोचर करेंगे, जिसका असर मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। जानें करियर, बिजनेस, धन लाभ और निवेश से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी और बुध को मजबूत करने के आसान उपाय।
Budh Disha Parivartan, Mercury Transit 2026, Budh Gochar 2026 : ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों की चाल सीधे हमारे जीवन को प्रभावित करती है और जब बात बुध ग्रह की हो तो बस मानिए हरकत जरूर होती है खासकर बुद्धि और व्यापार में। इसी सिलसिले में 13 मई 2026 की रात 11:27 बजे एक बड़ा बदलाव होने वाला है। बुध ग्रह अपनी (Budh Gochar 2026) दिशा बदलकर उत्तर की ओर चल पड़ेंगे।
अब यहां मजेदार बात ये है कि उत्तर दिशा के मालिक खुद कुबेर हैं, जिन्हें धन का देवता माना जाता है। बुध का कुबेर की दिशा में जाना कई राशियों के लिए वाकई किसी इनाम जैसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा ।
बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। ये हमारी सोच, तर्कशक्ति और बोलने की काबिलिय को कंट्रोल करते हैं। जब बुध कुबेर की दिशा में बढ़ते हैं, तो इंसान की निर्णय लेने की ताकत तेज हो जाती है। इसका असर सीधा आपके बिजनेस, डील्स, और जेब पर दिखता है।
मिथुन के स्वामी बुध हैं, तो ये बदलाव आपके लिए सोने पे सुहागा है। फायदों की बात करें तो आपकी बातचीत की कला लोगों पर असर डालेगी। अगर आप मार्केटिंग, सेल्स या टीचिंग में हैं, तो कामयाबी आपके कदमों में होगी। पुराने अटके पैसे वापस मिलने का पूरा चांस है और छोटा निवेश बड़ा मुनाफा दे सकता है।
कन्या वालों के लिए ये समय तरक्की का मौका ले कर आया है। ऑफिस में आपकी प्लानिंग की तारीफ होगी, बॉस आपकी मेहनत देखेंगे और प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद रहेगी। फालतू खर्चा कम होगा और आप अपना फ्यूचर फाइनेंशियल प्लान सही तरीके से बना पाएंगे।
इस बदलाव से तुला राशि वालों को नए संपर्क बनेंगे, जो आगे फायदेमंद होंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी बदलने का प्लान है, तो अच्छे मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप से तगड़ा मुनाफा होगा।
मकर के लिए ये गोचर आर्थिक स्टेबिलिटी लाता है। जो लोग शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में हैं, उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से तेज चलेंगे। आपकी समझदारी और सूझबूझ आपको सब से आगे रखेगी।
बस इतना ध्यान रखिए, ग्रहों के खेल में कभी-कभी छोटी चीजें भी बड़ा असर डाल जाती हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।