धर्म/ज्योतिष

Budh Margi 2025: 29 नवंबर से बुध चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Margi 2025: 29 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि में मार्गी होने वाले हैं। इनकी सीधी चाल बहुत सारे राशि वालों को मालामाल कर सकती है।

2 min read
Nov 28, 2025
istock

Budh Margi 2025: नवंबर के महीने में बुध ग्रह अपनी चाल सीधी करने वाले हैं। बुध के मार्गी होने से कुछ राशियों को बहुत ही फायदा होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध मार्गी से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Budh Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। वो लोग तर्क और संवाद करने में बहुत ही माहिर होते हैं। नवंबर के महीने में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में बुध देव तुला राशि मं वक्री चाल चल रहे हैं। वहीं 29 नवंबर 2025 को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होने का असर सारी राशियों पर होने वाला है। कुछ राशि वालों को बुध की सीधी चाल से फायदा होगा तो वहीं कुछ राशि वालों को इससे नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुध मार्गी से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal : टैरो राशिफल 29 नवंबर 2025 : शनिदेव की कृपा से आज मेष, वृषभ और मिथुन को मिल सकता है करियर और धन लाभ

इन राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि
बुध के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को बहुत ही फायदा होने वाला है। इस समय में इस राशि के जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग कारोबार में लगे हुए हैं। उनको कारोबार में बहुत ही फायदा मिलेगा। जिन लोगों का कोई भी काम रुका हुआ है वो पूरा हो सकता है। जिन लोगों की सेहत खराब चल रही है, उन लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह माने जाते हैं। बुध के तुला राशि में मार्गी होने से मिथुन राशि वालों को भरपूर लाभ मिल सकता है। यदि इस समय में आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं उसमें आप को सफलता मिल सकती है। वहीं कार्यस्थल पर भी आपकी तारीफ हो सकती है। बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। किसी नये काम को सीखने के लिए अच्छा मौका है।

कन्या राशि
बुध का मार्गी होना कन्या राशि के जातक के लिए लाभदायक होगा। जो भी कोई रुका हुआ काम है वो पूरे हो सकते हैं। पढ़ने वाले बच्चों को मेहनत का फल मिलेगा। इसी के साथ जिनकी विवाह की बात चल रही है उनकी शादी भी पक्की हो सकती है। सेहत में सुधार होगा और तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध मार्गी बहुत कुछ नया लेकर आ सकता है। इस समय में आप नये काम में अधिक से अधिक समय लगाएंगे। इसके साथ आप अपने सारे रुके हुए काम पूरे करेंगे। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये समय आपके के लिए सबसे शुभ साबित होने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका इस दौरान खुशहाली से बीतेगा।

ये भी पढ़ें

Masik Tarot Rashifal December 2025 : टैरो मासिक राशिफल : 6 राशियों की बदल सकती है किस्मत, मिलेगा प्यार और पैसा

Published on:
28 Nov 2025 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर