Chandra Gochar May 2026: 20 मई को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति, रिश्ते और करियर में नए मौके मिलने के संकेत हैं।
Chandra Gochar May 2026: 20 मई रात 10:40 बजे चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। एस्ट्रोलॉजर प्रमोद शर्मा ने में इसे बेहद शुभ गोचर बताया है। 23 मई तक रहने वाले इस चंद्र गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को धन, करियर और पारिवारिक जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान रुके काम पूरे होने, आर्थिक स्थिति मजबूत होने और रिश्तों में सुधार के संकेत हैं।
मेष वालों, आपके लिए ये गोचर चौथे भाव में बन रहा है। ये घर, मां, सुख-सुविधा और प्रॉपर्टी का क्षेत्र है। घर में जो भी टेंशन चल रही थी, अब उसमें कम होती दिख सकती है। माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा। माँ से रिश्ते बेहतर होंगे और उनके साथ बिताया वक्त आपको सुकून देगा।
अगर जमीन-घर या गाड़ी से जुड़ी कोई परेशानी लंबे वक्त से फंसी थी, तो उसमें राहत मिल सकती है। कुछ को प्रॉपर्टी डील या फायदा भी मिल सकता है।
पैसा भी इधर फ्लो करेगा। नौकरी वालों को अतिरिक्त आय का चांस मिलेगा, और बिजनेस वाले जो प्लान बना रहे थे, वो अब आगे बढ़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी वक्त ठीक रहेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां कम होंगी।
कर्क वालों, आपके लिए तो ये वक्त सीधा लाइफ में बदलाव लाएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी खुद की राशि में है। इसका सीधा असर आपकी पर्सनैलिटी, हेल्थ और माइंड पर पड़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, डिसीजन लेना आसान लगेगा। जो पैसा अटका था, वो वापस आ सकता है।
करियर में पकड़ मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी इज्जत बढ़ेगी, लोग आपकी बात सुनेंगे और जरूरी प्रोजेक्ट में आपको जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस वाले न्यू इनवेस्टमेंट या नई शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। हेल्थ भी बेहतर रहेगी। माइंड फ्रेश रहेगा, तनाव कम होगा। शादीशुदा जिंदगी में भी पॉजिटिव एनर्जी देखने को मिलेगी। एक बात ध्यान रखें जल्दीबाजी में फैसले लेने से बचें। सही मौके पर सोच-समझकर ही एक्शन लें।
कन्या वालों, चंद्रमा आपके ग्यारहवें घर यानि लाभ भाव में आ रहा है। ये घर आमदनी, ख्वाहिशें और सोशल रिलेशन से जुड़ा है। इस दौरान नई कमाई के रास्ते सामने आ सकते हैं। पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। जिस काम या सक्सेस का दिल से इंतजार कर रहे थे, उसकी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो इस वक्त नया ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी टाइम अच्छा है।
वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा सबसे फास्ट चलने वाला ग्रह है। हर ढाई दिन में ये अपनी जगह बदलता है, तो इसका असर जल्दी महसूस भी होता है।
चंद्रमा का रिश्ता सीधे हमारी फीलिंग्स, मां, नींद और सुख-सुविधाओं से माना गया है। जब ये अपनी राशि कर्क में आता है, तब इसकी ताकत डबल हो जाती है। यही वजह है कि कई राशियों को ये वक्त खास तौर पर फायदा देता है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि इस दौरान मेडिटेशन, फैमिली के साथ वक्त बिताना और सकारात्मक सोच रखना, हर तरह से आपके अच्छे रिजल्ट्स को मजबूती देगा।
कुल मिलाकर, अगला हफ्ता मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए राहत, तरक्की और हंसी-खुशी लाने वाला है। घर-परिवार, करियर और पैसे की फील्ड में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।