धर्म/ज्योतिष

Guru Gochar 2025: दिसंबर के महीने में गुरु करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Guru Gochar 2025: 5 दिसंबर को ग्रहों के गुरु कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

2 min read
Nov 30, 2025
ISTOCK

Guru Gochar 2025: दिसंबर के महीने में गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह के इस गोचर से कुछ राशिवालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही दिसंबर का महीना इन राशि के जातक के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं गुरु गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।

Guru Gochar 2025: दिसंबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में ग्रहों के गुरु देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलने वाले हैं। 5 दिसंबर को 2025 को दोपहर के 3 बजकर 8 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान समय में गुरु अतिचारी गति में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह की अतिचारी गति को शुभ नहीं माना गया है, लेकिन कभी- कभी अतिचारी गति कुछ राशि वालों के लिए बेहद उत्तम मानी जाती है। इस बार गुरु की अतिचारी कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत सारे शुभ समाचार लेकर आने वाली है। ऐसे में आइए जानें गुरु का गोचर किन राशि वालों को मलामाल कर सकता है।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 30 November To 6 December 2025 : गुरु-मंगल-राहु का महापरिवर्तन! 6 राशियों के जीवन में आएगी धन, प्रेम और सफलता की बहार

इन राशि वालों के लिए होगा खास


मिथुन राशि
दिसंबर के महीने में गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से मिथुन राशि वालों के जातक को सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। इस दौरान मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसके साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा मिल सकता है। गुरु गोचर से आपके सेहत में भी सुधार होगा और पेंडिग सारे काम पूरे हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

सिंह राशि
गुरु सिंह राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपके सारे रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इसके साथ ही आपके जीवन के सारी चुनौतियों समाप्त हो सकती है और आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं। कारोबार में भी आफको बहुत लाभ हो सकता है। बृहस्पति नजर आपके तीसरे और सप्तम भाव में भी रहेगी। जिसके कारण आपके विवाह के संयोग बन सकते भी बन सकते हैं।

तुला राशि
दिसंबर में गुरु आपकी राशि में नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसके कारण आप धर्म कर्म के कार्य में अधिक लगे रहेंगे। इसके साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जिस भी काम के लिए लंबे समय से प्रयास में लगे हुए हैं, वो काम आपका पूरा हो सकता है। बृहस्पति देव की आपकी राशि में प्रथम, तृतीय और पंचम भाव में भी अपनी नजर रखेंगे। जिसकी वजह से आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपकी नौकरी लगने की संभावना अधिक होगी।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर राशिफल: ‘गजकेसरी’ और ‘बुधादित्य’ योग, इन 6 राशियों के लिए पैसा और प्रमोशन

Published on:
30 Nov 2025 08:28 am
Also Read
View All

अगली खबर