Guru Transit in Cancer 2026: गुरु का कर्क राशि में उच्च गोचर कई राशियों के लिए धन, प्रमोशन और विवाह के योग बना रहा है। जानिए आपकी राशि पर इसका सबसे बड़ा असर और कौन-सा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत।
Guru Gochar 2026:देवगुरु बृहस्पति जल्द ही कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ गोचर (Jupiter Transit Cancer Rashi) माना जाता है। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, विवाह और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ अनीष व्यास के अनुसार कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को खर्च और तनाव से सावधान रहने की सलाह दी गई है। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे शुभ माना जा रहा है।
गुरु आपके चौथे भाव (सुख भाव) से गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए मानसिक शांति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ रहा है। नया घर, वाहन या जमीन खरीदने के बेहतरीन योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। आलस्य से बचें, वरना बनते काम रुक सकते हैं।
उपाय: सामाजिक सेवा के रूप में 10 दिव्यांग या दृष्टिबाधित लोगों को आदरपूर्वक भोजन कराएं।
गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव (पराक्रम भाव) में गोचर करेंगे, जो आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा। मीडिया, लेखन, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। गले और कंधों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय: रोज या हर बुधवार को मां दुर्गा के 32 नामों का पाठ करें।
गुरु आपके दूसरे भाव (धन और वाणी भाव) में प्रवेश कर रहे हैं। लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी अब खत्म होने वाली है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी वाणी इतनी प्रभावशाली हो जाएगी कि लोग आपकी बातों से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
उपाय: किसी शुभ दिन दो विद्वान ब्राह्मणों को आदर सहित भोजन करवाएं और दान दें।
गुरु आपकी ही राशि यानी आपके प्रथम भाव (लग्न) में आ रहे हैं। चूंकि गुरु यहाँ उच्च के होते हैं, इसलिए सबसे शानदार समय आपका ही शुरू हो रहा है।
आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण आएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे और करियर में बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। अहंकार की भावना को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय: अपने गले में सोने की चेन या पीले रंग का पवित्र धागा धारण करें।
गुरु आपकी राशि से 12वें भाव (व्यय और मोक्ष भाव) में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। जो लोग विदेश जाने या बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में काम करने का सपना देख रहे थे, उनका सपना पूरा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय: हर गुरुवार को किसी धार्मिक स्थल या मंदिर में चने की दाल दान करें।
गुरु आपके 11वें भाव (लाभ भाव) को सक्रिय करने जा रहे हैं। यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस में बड़ा विस्तार होगा और समाज के रसूखदार लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से मीठे का सेवन कम करें, शुगर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और चने की दाल चढ़ाएं।
गुरु आपके 10वें भाव (कर्म भाव) से गोचर करेंगे, जो आपके पेशेवर जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल संकेत हैं। पिता के सहयोग से बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। काम के दबाव को अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन पर हावी न होने दें।
उपाय: 10 जरूरतमंद या दृष्टिबाधित लोगों को भोजन या जरूरत का सामान भेंट करें।
गुरु आपकी राशि से नौवें भाव (भाग्य भाव) में गोचर करेंगे। किस्मत का सितारा अब चमकने वाला है। जो काम सालों से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे। लंबी दूरी की धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों या गुरुओं का अनादर करने से बचें।
उपाय: पवित्र नदियों में स्नान करें या घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
चूंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आपके आठवें भाव (आयु और गुप्त धन भाव) में उनका जाना गहरा असर डालेगा। पैतृक संपत्ति, बीमा या किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। रहस्य विज्ञान और रिसर्च के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग से बचें।
उपाय: किसी सार्वजनिक स्थान या मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें।
गुरु आपके सातवें भाव (विवाह और साझेदारी भाव) में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे आपके निजी जीवन की कड़वाहट दूर होगी। यदि जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। नए बिजनेस पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। भावुकता में आकर कोई भी व्यावसायिक फैसला न लें।
उपाय: लाल डंडी वाली सूखी लाल मिर्च को एक पीले कपड़े में बांधकर अपने पास या तिजोरी में रखें।
गुरु आपके छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु भाव) से गोचर करेंगे। यह समय आपकी मेहनत का सही फल दिलाने वाला है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी परास्त होंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें और कर्ज लेने से बचें।
उपाय: रोज सुबह पक्षियों को मक्का या अन्य अनाज के दाने खिलाएं।
गुरु आपकी राशि के स्वामी होकर पांचवें भाव (बुद्धि, शिक्षा और प्रेम भाव) में जा रहे हैं, जो आपके लिए अत्यंत शुभ है। विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्ण काल की तरह रहेगा। नवविवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी मामले में ओवर-कॉन्फिडेंट होने से बचें।
उपाय: किसी पार्क या बगीचे में गेंदे (Marigold) के पौधे लगाएं और उनमें नियमित जल दें।
गुरु का कर्क राशि में यह गोचर मुख्य रूप से हमारी भावनाओं को संतुलित करने, परिवार को जोड़ने और समाज में नैतिकता को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। यदि हम अपने आलस्य का त्याग कर कर्म पथ पर आगे बढ़ें, तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इस वर्ष जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त की जा सकती है।