धर्म/ज्योतिष

Guru Rashi Parivartan 2025: 19 अक्टूबर से तीन राशियों के दिन पलटने के संकेत, शादी-ब्याह होने के भी योग

Guru rashi parivartan 2025: 19 अक्तूबर 2025 को ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना घटित होने जा रही है। रु का यह गोचर न सिर्फ 12 राशियों, बल्कि पूरे देश और दुनिया पर गहरा असर डाल सकता है। खासकर 3 राशियों के लिए यह परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है।
2 min read
Oct 04, 2025
Guru rashi parivartan 2025, guru rashi parivartan 2025 date, guru rashi parivartan,
Jupiter transit October 2025|फोटो सोर्स – Patrika.com

Guru Rashi Parivartan 2025: 19 अक्तूबर 2025 को ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना घटित होने जा रही है। ज्ञान, धन, धर्म और शुभता के कारक माने जाने वाले देव गुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) इस दिन दोपहर 12:57 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह गोचर 4 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद वे रात 8:39 बजे पुनः मिथुन राशि में लौट जाएंगे। वहीं गुरु का यह गोचर न सिर्फ 12 राशियों, बल्कि पूरे देश और दुनिया पर गहरा असर डाल सकता है। खासकर 3 राशियों के लिए यह परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर गुरु की विशेष कृपा बरसने वाली है।

वृषभ राशि

19 अक्टूबर के बाद वृषभ राशि के जातकों के जीवन में स्थायित्व के साथ नई संभावनाएं दस्तक देंगी। इस समय निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख में इजाफा होगा, खासकर संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर आपका मन प्रसन्न कर सकती है। व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं साकार रूप लेंगी और आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत रहेगा। विवाह के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी और जीवनसाथी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह समय परिणामदायक रहेगा।

तत्व: पृथ्वी | स्वामी ग्रह: शुक्र
प्रकृति: स्थिर सोच, धैर्यशीलता, व्यावहारिक दृष्टिकोण, मेहनत में विश्वास रखने वाले।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए 19 अक्टूबर से समय अनुकूल दिशा में मुड़ता नजर आएगा। खासकर करियर के क्षेत्र में आपको न सिर्फ सराहना मिलेगी, बल्कि नए अवसर भी मिल सकते हैं। गुरु का प्रभाव प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा चाहे वह परीक्षाएं हों या किसी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में प्रदर्शन। कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। शेयर बाजार या निवेश से भविष्य में आर्थिक लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी राहत भरा समय रहेगा।

तत्व: अग्नि | स्वामी ग्रह: सूर्य
प्रकृति: नेतृत्वकारी, आत्मनिर्भर, ऊर्जावान, बड़े दिल वाले।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय खासतौर से फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय में लाभ के साथ-साथ कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। गुरु की कृपा से लंबे समय से अटका कोई बड़ा कार्य अब सफल हो सकता है। आय के एक से अधिक स्रोत बनने के योग हैं। यदि आप घर या वाहन खरीदने की सोच रहे थे, तो अब उसका भी सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों से रिश्ते और मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी चिंताओं में कमी आएगी और सेहत को लेकर भी राहत महसूस होगी।

तत्व: वायु | स्वामी ग्रह: शनि
प्रकृति: स्वतंत्र विचारों वाले, सामाजिक, प्रगतिशील और मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरित।

Updated on:
04 Oct 2025 01:53 pm
Published on:
04 Oct 2025 01:37 pm