धर्म/ज्योतिष

January 2026 Grah Gochar: जनवरी के महीने में ये बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों की खुलेगी तकदीर

January 2026 Grah Gochar: जनवरी के महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। चलिए जानते हैं जनवरी के महीने में कौन- कौन से ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और इसका किन राशि वालों को लाभ होगा।

2 min read
Dec 23, 2025
istock

January 2026 Grah Gochar: साल 2026 का पहला महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ- साथ बुध और शुक्र ग्रह भी गोचर करेंगे। जनवरी के महीने में पांच ग्रहों की युति से पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है। जनवरी महीने के ग्रह गोचर का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए जनवरी का ग्रह गोचर शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशि के जातक को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं जनवरी के महीने में ग्रह कब- कब अपनी राशि बदलेंगे।

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 24 दिसंबर 2025: विघ्नेश्वर चतुर्थी पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बरसेगी बप्पा की कृपा

जनवरी ग्रह गोचर डेट 2026

सूर्य का गोचर 2026
जनवरी के महीने में 14 जनवरी 2026 को सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत सारी राशियों को नौकरी में तरक्की दिला सकता है।

शुक्र गोचर 2026
धन और सुख के कारक शुक्र ग्रह 12 जनवरी तक धनु राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं अगले दिन 13 जनवरी 2026 को शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशियों को भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मंगल गोचर 2026
इस समय में मंगल धनु राशि में स्थापित हैं। इस राशि में मंगल 12 जनवरी 2026 तक रहने वाले हैं। 13 जनवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में मंगल 22 फरवरी 2026 तक रहने वाले हैं। इनके राशि परिवर्तन से करियर में तरक्की आ सकती है।

बुध गोचर 2026
बुध ग्रह वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में हैं। 28 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद बुध ग्रह 16 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध के गोचर से जनवरी के महीने में बहुत सी राशियों को कारोबार में सफलता मिल सकती है।

Published on:
23 Dec 2025 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर