Lucky Coins Feng Shui: फेंगशुई शास्त्र चीन की एक शास्त्र विधा है। जैसे हमारे यहां वास्तु शास्त्र कार्य करता है, उसी प्रकार चीन में फेंगशुई टिप्स काम करता है। फेंगशुई के अनुसार घर में कुछ खास सिक्के रखने से बरकत आती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Lucky Coins Feng Shui: अक्सर हम देखते हैं बहुत मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता हाथ नहीं लगती है। लाखों कोशिश के बाद ही हमें काम पूरे नहीं होते हैं, ऐसे में वास्तु शास्त्र और फेंगशुई शास्त्र में कुछ खास चीजों के बारे में बताया गया है। अगर हम फेंगशुई के टिप्स के अनुसार अपने घर में इन खास सिक्कों को रख लेते हैं तो हमारे सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। इनको अपने घर के खास स्थान पर रखने से घर में बरकत आती है और हमें दिन दौगुनी और रात चौगुनी तरक्की मिलने लगती है। आइए जानते हैं फेंगशुई टिप्स के अनुसार हमें किन सिक्कों को अपने घर में और कहां रखने चाहिए।
चीनी शास्त्र के अनुसार घर में फेंगशुई सिक्के को लगाने के लिए सबसे मुख्य हिस्सा मेन गेट को माना जाता है। घर के मेन गेट पर चीनी सिक्का लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तरक्की के नये रास्ते खुलने लगते हैं। घर में फेंगशुई के सिक्के लटकाने से परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहती है। इसके साथ ही कारोबार में तरक्की होती है।
चीनी शास्त्र में फेंगशुई के इन तीन या 6 सिक्कों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन सिक्कों को सुख और समृद्धि की प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपका कोई पुराना कर्ज लाख कोशिश के बाद भी नहीं समाप्त हो रहा है तो आप इन सिक्कों को घर में लगा दें। इन सिक्कों को घर में लगाने से आप बहुत जल्द कर्ज मुक्त हो जाएंगे और आपका धन भंडार हमेशा भरा रहेगा। आप अपने घर में फेंगशुई के छोटे और बड़े दोनों की तरह के सिक्के लगा सकते हैं। छोटा सिक्का लगाने से घर में सौभाग्य आता है।
आप अपने घर के दक्षिण पूर्व दिशा में भी इन सिक्कों लगा सकते हैं। घर में दक्षिण पूर्व दिशा को 'वित्तीय क्षेत्र' माना जाता है। इस जगह पर चीनी सिक्कों को लगाने से घर में सुख, समृद्धि आती है। आपके काम में आपको बढ़ोतरी मिलती है। इसके साथ ही करियर में भी सफलता मिलती है।
आप अपने मुख्य कमरे में ये सिक्के लगा सकते हैं। कई बार परिवार में छोटी- मोटी बात पर बहस हो जाती है और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आपसी तनाव को कम करने के लिए इन सिक्कों को मुख्य कमरे में लगाना शुभ माना जाता है। मुख्य कमरे में सिक्के लगाने से बीच का तनाव खत्म होता है और आपसी प्रेम बढ़ता है।