धर्म/ज्योतिष

Astrology Tips: रुमाल का रंग बदलते ही बदल सकता है भाग्य, जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है शुभ

राशि के अनुसार सही रंग का रुमाल रखना एक सरल लेकिन प्रभावशाली ज्योतिषीय उपाय है। यह ग्रहों को संतुलित करता है, भाग्य को मजबूत बनाता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

2 min read
Dec 21, 2025
रुमाल (pc: gemini generated)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन और ग्रहों से सीधा संबंध होता है। रत्न, फूल, वस्त्र और यहां तक कि छोटे-छोटे उपाय भी रंगों पर आधारित होते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सही रंग का रुमाल नियमित रूप से अपने साथ रखे, तो उसका सकारात्मक प्रभाव भाग्य पर पड़ता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, किसी विशेष रंग को बार-बार देखने और प्रयोग करने से संबंधित ग्रह सक्रिय होता है और जीवन में शुभता बढ़ती है।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips: घर का मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

मेष, वृषभ और मिथुन: इन रंगों का रखें रुमाल

मेष राशि: पीला या पीला-सफेद कॉम्बिनेशन वाला रुमाल शुभ माना जाता है। इससे भाग्य मजबूत होता है।

वृषभ राशि: नीले रंग के सभी शेड—डार्क ब्लू, स्काई ब्लू या ब्राइट ब्लू—संघर्ष कम करते हैं और सफलता दिलाते हैं।

मिथुन राशि: बैंगनी (Purple) रुमाल सबसे अच्छा होता है। चाहें तो गुलाबी रंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे पर्सनालिटी निखरती है।

कर्क, सिंह और कन्या: करियर और स्थिरता के रंग

कर्क राशि: चटक पीला (Bright Yellow) रुमाल लाभकारी होता है। हल्का लाल शेड करियर को मजबूत करता है।

सिंह राशि: नारंगी (Orange) रंग का रुमाल संघर्ष घटाता है और स्वभाव को संतुलित बनाता है।

कन्या राशि: सफेद रुमाल सर्वोत्तम है। हल्का हरा भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है।

तुला, वृश्चिक और धनु: भाग्य और स्वास्थ्य के रंग

तुला राशि: हरा और नीला रुमाल साथ में रखें। विशेष रूप से हरा रंग जीवन में स्थिरता लाता है।

वृश्चिक राशि: लाल रुमाल सबसे शुभ है। लाल-सफेद कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य और भाग्य दोनों के लिए अच्छा है।

धनु राशि: गुलाबी रंग का रुमाल संघर्ष कम करता है। तनाव में पीला रुमाल लाभ देता है।

मकर, कुंभ और मीन: सफलता और संतुलन का उपाय

मकर राशि: धानी (Light Green) या नीला रुमाल करियर में मनचाही सफलता देता है।

कुंभ राशि: सफेद रुमाल संतुलन और भाग्य दोनों को मजबूत करता है।

मीन राशि: लाल या नारंगी रुमाल मेहनत का पूरा फल दिलाता है और आर्थिक पक्ष मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips 2026: नए साल में घर से पैसा कैसे आकर्षित करें, जानें आसान और असरदार वास्तु उपाय

Published on:
21 Dec 2025 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर