धर्म/ज्योतिष

Mangal Rashi Parivartan: 18 माह बाद ग्रहों के सेनापति वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों का करेंगे मंगल, नौकरीपेशा को तरक्की, व्यापारियों को देंगे धन

Mangal Rashi Parivartan July 2024: पराक्रम, शक्ति, साहस और उत्साह के कारक ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी चाल बदलने वाले हैं। 12 जुलाई को मंगल गोचर कर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इससे 4 राशि के लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें नौकरी में तरक्की मिलने वाली है और व्यापार में भी बड़ा लाभ होगा। आइये जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है (mars transit) ।
2 min read
Jun 30, 2024
Mangal Rashi Parivartan July 2024 After 18 months
Mangal Rashi Parivartan: 18 माह बाद ग्रहों के सेनापति वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों का करेंगे मंगल, नौकरीपेशा को तरक्की, व्यापारियों को देंगे धन

Mangal Rashi Parivartan July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर कुछ समय बाद हर ग्रह राशि बदलता है। इसका सभी राशि के लोगों पर असर पड़ता है। जुलाई के दूसरे हफ्ते में 18 माह बाद 12 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे।

माना जाता है कि जिस राशि में मंगल शुभ होता है, उस राशि के लोग निडर और साहसी बन जाते हैं। साथ ही किसी परेशानी के आने पर उसका डटकर मुकाबला करते हैं। इससे पहले 29 जून को 139 दिन के लिए कुंभ राशि में शनि वक्री हो चुके हैं। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इस मंगल राशि परिवर्तन का 4 राशि के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इनकी किस्मत पलट जाएगी। मंगल यहां 26 अगस्त तक रहेंगे। आइये जानते हैं किन 4 राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी।

मंगल राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ (mangal gochar vrishabh rashi will bring good luck)
मेष राशि

आचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार 12 जुलाई को वृषभ राशि में मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसका मेष राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। मंगल राशि परिवर्तन के बाद मेष राशि के लोग कार्य क्षेत्र में दबदबा दिखाएंगे। इस समय इनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उनको मान सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर साथी और बॉस उनके काम से संतुष्ट रहेंगे, तारीफ करेंगे। इस समय मेहनत और लगन से काम करेंगे। इसका लाभ मिलेगा। आप व्यापारी हैं तो इस महीने मेहनत करेंगे, इससे व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आपके आय के स्तोत्र भी बढ़ेंगे, खूब धन कमाएंगे।

वृषभ राशि

मंगल शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 12 जुलाई को यह मंगल गोचर आपका अच्छा समय लाएगा। इससे धन लाभ होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। मंगल गोचर अवधि में परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से आपका जो काम पेंडिंग था, अब पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों की सफलता के योग बनेंगे। 26 अगस्त तक मंगल गोचर प्रभाव से दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पति पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम और साहस आपको तारीफ दिलाएगा। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और तरक्की के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

वृषभ राशि में मंगल राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए भी शानदार है। सिंह राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी, आपको सुनहरे मौके मिलेंगे, आप इनको भुना पाएंगे। कार्यस्थल पर नई ऊर्जा से काम करेंगे। सिंह राशि के वे लोग जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। जमीन जायदाद संपत्ति भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

मंगल राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ है। इस समय कामकाज में शुभ फल मिलेगा, जो पैसा आपका रूका हुआ था, वो पैसा रिटर्न हो सकता है। मंगल गोचर से धन लाभ के योग बनेंगे, व्यापारियों को सफलता मिलेगी। मंगल गोचर से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सब कुछ सही रहेगा, आपका सम्मान बढ़ेगा। जो विद्यार्थी है उनके लिए भी यह अवधि अच्छी है और युवाओं को नौकरी के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Updated on:
30 Jun 2024 01:23 pm
Published on:
30 Jun 2024 01:20 pm