13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 30 June to 6 July: जुलाई के नए सप्ताह में 5 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, साप्ताहिक राशिफल में जानें कैसे होंगे अगले सात दिन

Weekly Horoscope 30 June to 6 July 2024: नया सप्ताह शुरू होने वाला है, इससे पहले बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं और 29 जून को शनि वक्री हो जाएंगे। इसका रविवार से शुरू होकर शनिवार तक यानी 30 जून से 6 जुलाई के सप्ताह में 5 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इनकी किस्मत चमकेगी। इन पर छप्परफाड़ पैसा बरसेगा, पदोन्नति मिलेगी। साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार जानिए किसे खुशखबरी मिलने वाली है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई 2024 (Saptahik Rashifal )...

6 min read
Google source verification
Weekly Horoscope 30 June to 6 July 2024

Weekly Horoscope 30 June to 6 July: जुलाई के नए सप्ताह में 5 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, साप्ताहिक राशिफल में जानें कैसे होंगे अगले सात दिन

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार रेस्टोरेंट कारोबारियों की बिक्री बढ़ सकती है। अपरिचित लोगों को धन उधार न दें। कमीशन संबंधी कार्यों में आपको परेशानी होगी। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।


पारिवारिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आप ज्यादातर समय काफी अच्छा और हल्का महसूस करेंगे। आपकी उदारता के कारण लोग आपके प्रशंसक बन सकते हैं। किसी बड़े काम के बनने से आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको काम में आसानी होगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मेष राशि के पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। कामुक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। दूसरों के प्रति अत्यधिक उदार रवैया आपके लिए हितकर नहीं होगा। बड़े भाई-बहन को लेकर आपको चिंता हो सकती है। सप्ताह मध्य विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार आपके लिए कुछ अशुभ हो सकता है। रोज गणेश जी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

ये भी पढ़ेंः

Mangal Rashi Parivartan: 18 माह बाद ग्रहों के सेनापति वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों का करेंगे मंगल, नौकरीपेशा को तरक्की, व्यापारियों को देंगे धन

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार नया सप्ताह आपके लिए अनुकूल अवसर लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाह रहे हैं तो नया सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए सप्ताह की शुरुआत में बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। बुधवार और शुक्रवार शुभ रहने वाला है।


पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार शुक्र के दूसरे भाव में गोचर के प्रभाव से आपकी जीवनशैली काफी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आपको किसी मित्र के यहां से निमंत्रण मिल सकता है। कुछ विरोधाभासी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारना होगा। विवादित मामलों में बहस से आपको दूर रहना होगा। किसी की भी धार्मिक मान्यताओं को खारिज न करें। रविवार और शनिवार थोड़े भारी दिन सिद्ध होंगे।


स्वास्थ्यः वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। ठंडा और बासी भोजन न करें। अचानक यात्रा के कारण बुखार और जुकाम की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन काली चींटियों को शक्कर मिश्रित आटा खिलाएं।

ये भी पढ़ेंः

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि बने बलवान, शश राजयोग से 1 साल तक 3 राशियों पर करेंगे धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। अपनी प्रबल इच्छा शक्ति के प्रभाव से कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित कर पाएंगे।

नए सप्ताह में आपको गलत और भ्रामक जानकारियों से नुकसान हो सकता है। शुभ-चिंतकों से आपको काफी सहायता मिल सकती है, इसलिए उनकी अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के प्रति अपना भाव शुद्ध रखें। बुधवार को आपके व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। आप अपने कार्य से असंतुष्ठ भी हो सकते हैं। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन सिद्ध होंगे।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। परिजनों से अपने मन की बात शेयर करेंगे। मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। बुजुर्ग लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमी जन को कुछ उपहार दे सकते हैं। नियमित व्यायाम करने से शरीर में मजबूती और फुर्ति रहेगी। वैवाहिक संबंधों में धैर्य से काम लें। अचानक प्रतिक्रिया से काम बिगड़ सकते हैं।
सेहतः गुरुवार को पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। शनिवार और मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

July Career Rashifal 2024: जुलाई में इन राशियों के करियर में आएगा उतार चढ़ाव, मासिक करियर राशिफल में सभी जानें अपना भविष्य

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह आपके लिए सुखद है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह सरकारी कार्यों में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लीगल मामलों में उलझने की आशंका है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। काम की अधिकता के कारण आराम में कमी होगी। राजनीतिक लोगों को अपने से उच्च पद वाले नेताओं से सावधान रहना चाहिए। सोमवार से गुरुवार शुभ रहने वाला है।


पारिवारिक जीवनः 30 जून से 6 जुलाई के सप्ताह में देवतीर्थों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। संतान के व्यवहार से आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी पहचान काफी अच्छी बनेगी। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए, अन्यथा सप्ताह अन्त में प्रतिष्ठा हानि की आशंका है।
स्वास्थ्यः नए सप्ताह में कर्क राशि वालों को त्वचा के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। अनावश्यक चिंता न करें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। सोमवार को देवी दुर्गा के मंदिर जाकर नारियल अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः

Shani Vakri: कुंभ राशि में आज से 139 दिन शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि के लोगों को मिलेगा धन और तरक्की का वरदान

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार जुलाई के नए सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यापार में वृद्धि के मौके मिलेंगे। इस समय आपके निर्णय दीर्घकालिक उद्देश्य के लिए लाभकारी होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर और मकान की मरम्मत का काम करने का विचार बना सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ इस सप्ताह मिलेगा। विदेश यात्राओं के योग बन रहे हैं। दवाओं पर आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ आपको कुछ अलगाव की भावना महसूस होगी। बुधवार से शनिवार तक का समय बेहद सुखद रहेगा।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आप अच्छे लोगों की संगत में रहेंगे। सामूहिक चर्चा में आप भाग ले सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। घर के वरिष्ठ लोगों से आपका वैचारिक विरोध सामने आ सकते हैं। समाजसेवी संस्थाओं में आप दान कर सकते हैं। अपने स्वभाव को सरल और मधुर बनाए रखें। इच्छित कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्यः स्नायु रोगों के कारण दुर्बलता हो सकती है। रविवार को सेहत की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन गाय को हरी घास खिलाएं।

ये भी पढ़ेंः

Vakri Shani Dan: शनि के दंड से राहत के हैं कई उपाय, जब शनि चलें उल्टी चाल तो करें राशि अनुसार दान

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार जुलाई का पहला सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके जबरदस्त प्रभाव के लिए जाना जाएगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की प्रबल संभावना है। आयात-निर्यात और बाहरी गतिविधियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की समस्याओं से निजात मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से टकराव संभव है।

आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानियों का अनुभव होगा। वातावरण की नकारात्मकता असर डालेगी। सफलता से आपमें अहंकार भी पनप सकता है। दिखावे की कोशिश में बड़ा नुकसान करा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से साथ बहसबाजी और विवाद से बचें। विदेश यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ अवश्य रखें। अपनी कमियों को ढंकने के बजाय उस पर काम करें। बुधवार से शनिवार तक का समय बहुत अच्छा रहेगा।


पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। आप अपने परिजनों को काफी समय देंगे। परिजनों के साथ खरीदारी के लिए जा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होने की संभावना है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपको कठिन स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
स्वास्थ्यः मौसम में बदलाव के कारण सुस्ती का अनुभव कर सकते हैं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं।

ये भी पढ़ेंः

Shani Nakshatra Parivartan: गुरु के नक्षत्र में 18 अगस्त तक रहेंगे शनि, जाग जाएगा इन राशियों का सोया भाग्य

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग