धर्म/ज्योतिष

Numerology: गंभीर स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, हर काम में पाते हैं सफलता

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात किया गया है। जिस मूलांक के जातक बहुत ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। चलिए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2025, 1:10 PM IST
Numerology
istock

Numerology: अंक शास्त्र के अंदर 9 मूलांकों के बारे में चर्चा की गई है। हर मूलांक के जातक की अपनी-अपनी खामियां और खासियत होती है। मूलांक व्यक्ति के जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करता है। अंक शास्त्र में मूलांक और भाग्यांक के द्वारा व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बताया गया है। आज हम कुछ ऐसे मूलांक के जातक के बारे में बात करेंगे, जिनका स्वभाव बहुत ही गंभीर होता है। इन लोगों के ऊपर शनि ग्रह का खासा प्रभाव होता है। शनि के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक बहुत ही मेहनती और न्यायपूर्ण होते हैं। आइए जानते हैं कौन सा वो मूलांक।

इस मूलांक के जातक होते हैं गंभीर स्वभाव के

मूलांक 8 का स्वभाव
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8,17,या 26 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। ये लोग बहुत ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी किसी के सामने अपनी कोई बात नहीं बताते हैं। ये लोग बहुत शांत होते हैं। इस मूलांक के जातक का दिमाग बहुत ही तेज होता है। तेज दिमाग के बल पर ये जीवन में बहुत सफल होते हैं।

मेहनत से पाते हैं सफलता
मूलांक 8 के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं। इन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हाथ लगती है। अंक शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के जातक को अक्सर 30 की उम्र के बाद ही सफलता प्राप्त होती है। ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में बहुत ऊंचा मुकाम पाते हैं।

सोच- समझकर करते हैं खर्च
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 वाले जातक पैसा बचाने बहुत माहिर होते हैं। ये लोग अपना पैसा बहुत ही सोच- समझकर करते हैं। इन लोगों में फिजूलखर्च करने की आदत बिल्कुल नहीं होती है। ये लोग अपनी कमाई का एक- एक हिसाब अपने पास रखते हैं। जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है।

दिखावा नहीं करते
मूलांक 8 वाले लोग किसी चीज का ज्यादा दिखावा नहीं करते हैं। ये लोग अपनी चीजों का बखान दूसरों के सामने बिल्कुल नहीं करते हैं। इनको दिखावा करने वाले लोग भी ज्यादा पसंद नहीं आते हैं। ये लोग अपनी चीजों को बहुत संभाल कर रखते हैं।

Updated on:
24 Dec 2025, 1:10 PM IST
Published on: