धर्म/ज्योतिष

Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु नक्षत्र परिवर्तन से आएगा बड़ा बदलाव, जानें किसकी आएगी शामत और क्या हैं शांति उपाय

Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु का नक्षत्र परिवर्तन, राहु के राशि परिवर्तन की तरह ही महत्वपूर्ण होता है। इसके चलते कई राशि के लोगों के जीवन में उथलपुथल मच सकती है। कई राशि की शामत आ सकती है। आइये जानते हैं राहु नक्षत्र गोचर से किन राशियों की परेशानी बढ़ेगी और राहु शांति उपाय क्या हैं (Rahu Shanti Upay)।

3 min read
Nov 10, 2024
Rahu Nakshatra Gochar November 2024: राहु नक्षत्र परिवर्तन

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पाप ग्रह या छाया ग्रह माना जाता है। माना जाता है राहु जब अशुभ फल देना शुरू करता है तो व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित हो जाती है, जिससे वह सही फैसला नहीं ले पाता है।

इसके कारण उसका जीवन बर्बाद हो सकता है। अब राहु शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद पर गोचर करने वाले हैं तो आइये जानते हैं इसका दुष्प्रभाव किन राशियों को झेलना होगा (Rahu Nakshatra Gochar 2024 Uttarabhadrapad) ।

ये भी पढ़ें

Bhagyashali Ladki: भाग्यशाली लोगों को मिलती है ऐसी पत्नी, लड़कियों के इन अंगों से जानिए उसका लक

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2024 कब होगा (Rahu Nakshatra Parivartan 2024)

पंचांग के अनुसार पाप ग्रह राहु ने कुछ महीने पहले शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में गोचर किया था, अब 10 नवंबर 2024 को रात 10.31 बजे राहु उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद पर भ्रमण शुरू करने वाले हैं। यहां राहु 10 जनवरी 2025 तक गति करेंगे। इसके बाद मीन राशि में रेवती नक्षत्र में राहु नक्षत्र परिवर्तन होगा।


फिलहाल उत्तराभाद्रपद में राहु का नक्षत्र परिवर्तन कई राशि के लोगों के जीवन में उथलपुथल मचा सकता है। राहु के अशुभ प्रभाव से इनको कई तरह के कष्ट झेलने पड़ सकते हैं, इनको सही निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। गलत फैसले से कुछ राशियों के लोगों की शामत आ सकती है।

हालांकि राहु शांति उपाय और सही रास्ते पर चलने से राहत भी मिल सकती है। पहले आइये जानते हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में राहु नक्षत्र परिवर्तन से क्या कष्ट झेलना पड़ेगा..

ये भी पढ़ेंः


मेष राशि

राहु का नक्षत्र गोचर मेष राशि के लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। राहु नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में मेष राशि वालों को टेंशन हो सकती है। व्यापार में नुकसान की स्थिति बन सकती है। अगर कुंडली में राहु की स्थिति शुभ नहीं है तो स्थितियां अधिक खराब हो सकती हैं।

सिंह राशि

राहु नक्षत्र गोचर उत्तरा भाद्रपद द्वितीय पद सिंह राशि वालों के लिए बी शुभ नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके कारण आने वाले समय में सिंह राशि वालों के जीवन में परेशानियां दस्तक देंगी। राहु का उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय पद पर भ्रमण सिंह राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय आपको धन-संपत्ति का नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

आपकी राशि कन्या है तो राहु का नक्षत्र गोचर आपको भी परेशान कर सकता है। इस समय राहु की चाल आपके लिए अशुभ रहेगी। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय चरण में राहु के गतिमान रहते वक्त आपको लेनदेन में विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। इस समय आपका धैर्य ही आपका सहायक होगा।

ये भी पढ़ेंः

राहु शांति के उपाय (Rahu Shanti Upay)

1.राहु के अशुभ होने के काल में लोगों को मां दुर्गा की सप्तशती का पाठ करना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आदिशक्ति दुर्गा ही राहु को नियंत्रित करने वाली शक्ति हैं। इसलिए इनकी पूजा राहु के दुष्प्रभावों से बचाएगी।

2. राहु ग्रह के मंत्र ॐ रां राहवे नमः का रोजाना एक माला जाप आपको राहु के दुष्प्रभाव से बचाएगा।

3. शनिवार के दिन काले वस्त्र पहनकर 'ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नमः' मंत्र का जाप भी लाभ देगा।

4.राहु दोष से बचने के लिए 18 शनिवार तक व्रत रखें।

5. शनिवार को काले तिल की चीजें खाना भी लाभदायक माना जाता है।

6. शिवलिंग पर जल और उड़द अर्पित करना भी राहु के दुष्प्रभाव को शांत करता है। इसके अलावा सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक कराएं।

7. तामसिक भोजन और शराब न पीएं, ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें।

8.शेषनाग पर नृत्य करते श्रीकृष्णजी की प्रतिमा घर में हो तो राहु से राहत मिलती है।

9. ज्योतिषी की सलाह पर शनिवार को मध्यमा अंगुली में गोमेद पहनना भी राहु के दोष से बचाता है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 10 to 16 November: नए सप्ताह में तुला, मकर समेत इन 4 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, पद प्रतिष्ठा संग लाइफ में आएगी खुशहाली

Also Read
View All

अगली खबर