धर्म/ज्योतिष

M Name People Qualities : M नाम वाले इन वजहों से होते हैं सबके फेवरेट, इन्हें बस ये कमी दे जाती है धोखा

M Letter Personality: इस लेख में हम उनके बारे में बताएंगे, जिनका नाम जिनका नाम 'एम' अक्षर से शुरू होता है। ऐसे लोगों को पुरानी आत्मा ( Old Soul ) माना जाता है। इनका जीवन मटेरियलिज्म और भक्ति के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ता है। आइए जानते हैं, M नाम वालों की सेहत, स्वभाव, कमियों और खासियतों के साथ ही उनके लिए सक्सेस मंत्र।

2 min read
Dec 01, 2025
M Name People Qualities : M नाम वालों की सफलता का राज़ क्या है?

M Name People Qualities: न्यूमरोलॉजी में हर नाम के शुरुआती अक्षर का खास महत्व होता है। इसी कड़ी में आज हम M नाम वालों की खासियतों, गुणों और कमियों पर चर्चा करेंगे। इन गुणों को जानकर आप सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही कमियों को दूर कर खुद को बेहतर बना सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं।

ज्योतिष और अंकशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. नीति कौशिक के अनुसार, M अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला में तेरहवें नंबर पर आता है, जिसका जोड़ चार होता है। यह अंक बड़े विचार और मजबूत व्यक्तित्व की पहचान होता है। एम बोलते समय हमारे होंठ आपस में मिलते हैं, जो किसी दूसरे अक्षर में नहीं होता। अब, एम नाम वालों की खास बातें जान लेते हैं।

ये भी पढ़ें

Rangoli Benefits : रोज बनाएं रंगोली, घर में आ सकती है लक्ष्मी, शांति और पॉजिटिव एनर्जी, जानें इसके अद्भुत फायदे

पुरानी आत्मा और पूर्वजों से कनेक्शन

डॉ. कौशिक के अनुसार, M नाम वाले या जिनका नक्षत्र एम से जुड़ा होता है, ऐसे लोग बहुत शांत और गहरी सोच के धनी माने जाते हैं। माना जाता है कि, ये लोग ओल्ड सोल यानी पुरानी आत्मा हैं। वे अपने साथ पिछले जन्म का अनुभव लेकर आए होते हैं। ऐसे लोग अपने खानदान और पूर्वजों के लिए बहुत लकी माने जाते हैं। इन्हें रोज सुबह अपने पितरों को धन्यवाद देना चाहिए। पितृ इन पर खूब कृपा बरसाते हैं।

भौतिकता और भक्ति के बीच झूलती लाइफ

एम का आकार दो पहाड़ो जैसा दिखता है। इसका मतलब है कि, इनका जीवन भौतिक सुख और भक्ति के बीच झूलता रहता है। यह लोग इन दोनों मे संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं और सही मेहनत से कामयाब भी होते हैं। यह काम में बहुत मेहनती और भरोसेमंद किस्म के होते हैं।

सेहत और स्वभाव

एम की ध्वनि में होंठ बंद होने का मतलब यह माना जाता है कि, ये लोग अपनी भावनाएं दबाकर रखते हैं। अपनी फीलिंग्स शेयर न करने का असर इनकी सेहत पर भी पड़ सकता है। कभीकभी यह अपनी बात मनवाने के लिए चालाकी करने में भी संकोच नहीं करते। हालांकि, दबाव में ये बात बदल देते हैं।

M नाम वालों के लिए सक्सेस मंत्र

M नाम वाले लोगों के लिए सलाह है कि अपनी भावनाएं जाहिर करना सीखें। खूलकर बातचीत करने से हर समस्या का हल निकल आता है। ऐसे में बातों को दबाकर और अपने अंदर रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता। कम्युनिकेशन गैप की वजह से आप खुद के लिए ही मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आपको दूसरों का नजरिया भी समझना चाहिए। बीच का रास्ता अपनाकर और अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके M नाम वाले लोग जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

M नामः एक नजर में

  • फीलिंग्स आसानी से शेयर नहीं करते।
  • मटेरियलिज्म और भक्ति के बीच बैलेंस बनाने वाले।
  • बड़े विचार, बड़ी पहचान और मजबूत व्यक्तित्व वाले।
  • शांत स्वभाव, टिकाऊ सोच और जीवन को गहरे स्तर पर समझने वाले।
  • पुरानी आत्मा लिए हुए माने जाते हैं।
  • पूर्व जन्म के अनुभव लेकर आते हैं।
  • पूर्वजो के खास और उनके समान माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

Numerology: प्यार में पागल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, लुटा देती है अपना सबकुछ

Updated on:
01 Dec 2025 02:02 pm
Published on:
01 Dec 2025 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर