
Shukra Vakri March 2025: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन, मार्गी (सीधी चाल) और वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में आने का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है।
अब भाग्य के कारक और भौतिक सुख प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 02 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में वक्री हो गए हैं। शुक्र को सुख, वैभव, भोगविलास और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र ग्रह 2 मार्च को सुबह 6:02 बजे वक्री हुए और 13 अप्रैल को सुबह 6:36 पर मार्गी होंगे। शुक्र ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे।
शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति होने से जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं। वैवाहिक जीवन में भी शुक्र का असर पड़ता है। कुंडली में ये ग्रह मजबूत हालत में हो तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शुक्र का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है।
इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है। शुक्र सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा चमकदार है। इसका राशि बदलना ज्यादातर लोगों के लिए शुभ ही होता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र जब वक्री स्थिति में आते हैं, तो जातक को मिले-जुले परिणाम देते हैं। इसकी वजह से भौतिक सुखों में कमी आ सकती है, प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है या रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
कोई भी ग्रह विशेष जब अपनी सामान्य दिशा की बजाए उल्टी दिशा यानी विपरीत दिशा में चलना शुरू कर देता है तो ऐसे ग्रह की इस गति को वक्री कहा जाता है।
ये भी पढ़ेंः
दरअसल, ग्रहों का पथ अंडाकार होने से पृथ्वी की गति से जब अन्य ग्रहों की गति कम होती है, तब वे विपरीत दिशा में चलते हुए प्रतीत होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री चाल चलते समय ग्रह अपने नियत स्वभाव के अनुसार फल देने की बजाय उससे अलग फल भी देते हैं।
जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो पृथ्वी के करीब होने की वजह से इसका सीधा प्रभाव राशियों पर पड़ता है। आइये जानते हैं शुक्र वक्री होने का सभी राशियों पर क्या असर पड़ता है।
कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र की चाल बदलने से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है।
प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, रूका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं।
अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र की चाल बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। लेकिन समुद्री तूफान की आशंका बन रही है। इससे सब्जियों, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है।
सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
देश की अर्थव्यवस्था के लिए समय शुभ रहेगा। अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना आंदोलन हिंसा धरना प्रदर्शन हड़ताल उपद्रव आगजनी की स्थिति बनेगी। पर्यावरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। बड़े नेताओं से दुख समाचार मिलने की संभावना।