धर्म/ज्योतिष

Surya Mangal Yuti 2025: पौष अमावस्या के दिन होगी सूर्य और मंगल की युति, इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ

Surya Mangal Yuti 2025: साल 2025 के आखिरी अमावस्या के दिन सूर्य और मंगल की युति होने जा रही है। सूर्य और मंगल की ये युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी होने वाली है। आइए जानते हैं सूर्य मंगल युति से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
2 min read
Dec 18, 2025
Surya Mangal Yuti 2025
istock

Surya Mangal Yuti 2025: इस साल पौष अमावस्या 19 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। कुछ राशि वालों के लिए ये अमावस्या तिथि बहुत ही खास रहने वाली है। इस अमावस्या पर सूर्य और मंगल की युति होने जा रही है। धनु राशि में सूर्य-मंगल की युति से मंगलादित्य योग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस युति से इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और इनको हर काम में सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए ये शुभ रहने वाला है।

इन राशि वालों के लिए होगा शुभ

मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए सूर्य और मंगल युति बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको धन का लाभ मिलेगा, इसके साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा। इस युति से आपके सारे अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में भी इस समय आपको मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि क जातक के लिए ये युति लाभ प्रदान करने वाली मानी जा रही है। इस समय में आपको नये काम के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आपकी कोई नई डील पक्की हो सकती है आप दौरान जिस काम में लगेंगे वो सारे आपके पूरे होंगे। हर कान में आपको सफलता हासिल हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए मंगल और सूर्य की युति बहुत ही शुभ साबित होगी। इस समय आपके आय में वृ्द्धि होगी। आपके लिए ये निवेश करने का समय बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग नये काम की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के लिए ये युति बहुत लाभप्रद साबित होने वाली है। इस युति से आपकी नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही आप के विदेश यात्रा के शुभ संयोग बन सकते हैं। इस समय में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

Updated on:
18 Dec 2025 03:12 pm
Published on:
18 Dec 2025 05:00 pm