धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips Broken Mirror : घर से तुरंत हटा दें टूटा कांच और शीशा, वर्ना हमेशा के लिए तरक्की से हो जाएंगे दूर

Broken Mirror Effect: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर मे टूटे-फूटे कांच, शीशे और आईना रखना कई समस्याओं को बुलावा दे सकता है। इस लेख में हम आपको 3 बड़े नुकसानों के बारे में बता रहे हैं, जो खंडित शीशा रखने से होते हैं।
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
Broken Mirror Effects
Tute Kanch Se Kya Hota hai: घर से तुरंत बाहर फेंकें टूटा शीशा, वर्ना आ सकती है कंगाली। (Image: Gemini AI)

Broken Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के नियमों को मानकर जीवन को आसान किया जा सकता है। ये छोटे नियम होते आसान हैं, लेकिन हम जाने-अनजाने में इन पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में कई भारी नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में समझिए, वास्तु शास्त्र घर के टूटे शीशों और आईनों पर क्या कहता है।

टूटे शीशे के नुकसान

मां लक्ष्मी का अपमान

पंडित निलेश शांडिल्य बताते हैं कि...वास्तु के अनुसार, घर में टूटा या चटका शीशा होना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इससे गरीबी और पैसों की तंगी आ सकती है। ऐसे में, इसे तुरंत बाहर फेंक दें।

गृह कलेश

वास्तु शास्त्र में टूटे हुए कांच को नेगेटिविटि से जोड़कर देखा जाता है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है, जिससे घर में कलेश और झगड़े होते रहते हैं। घर के सभी लोगों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और प्रगति में रुकावट आती है।

काम में रुकावट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए शीशे के कारण स्ट्रेस की समस्या भी हो सकती है। इससे नींद पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। आपको कामों में रुकावटें आने लगती हैं। कुल मिलाकर हमारी तरक्की रुक जाती है। इसे बाहर फेंकना ही एकमात्र उपाय है।

रिश्तों में दरार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से टूटा हुआ शीशा तुरंत बाहर कर देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा दुर्भाग्य लाने के साथ ही रिश्तों में भी कड़वाहट घोलता है। अगर आपके घर की किसी भी चीज का कांच टूटा हुआ है, तो इसे आज ही बाहर कर दें। इसे घर से बाहर करते ही पॉजीटिव एनर्जी दोबारा आने लगेगी।

(अस्वीकरणः आलेख में दी गई जानकारियां वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी सटीकता की पुष्टि नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ से मिलें।)

Updated on:
16 Dec 2025 08:50 pm
Published on:
16 Dec 2025 08:50 pm