धर्म/ज्योतिष

New Year 2026 : नये साल पर करें इन चीजों का दान, सालभर भरा रहेगा भंडार

New year Daan List: नये साल की शुरुआत हर कोई अलग- अलग तरीके से करता है। शास्त्रों में नये साल के दिन कुछ खास चीजों को दान करने के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं नये साल की शुरुआत किन चीजों को दान करने से करनी चाहिए।
2 min read
Dec 20, 2025
New year Daan List
adobe stock

New year Daan List 2026: नये साल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नया साल हमारे जीवन में बहुत सारे नये उमंगे और उम्मीदें लेकर आता है। ऐसा माना जाता है कि जो काम हम नये साल के पहले दिन करते हैं उसका शुभ और अशुभ परिणाम हमें सालभर देखने को मिलता है। सनातन धर्म में दान, पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कुछ चीजों का दान करना हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। नये साल के दिन के लिए शास्त्रों में कुछ खास चीजों के दान के बारे में बताया गया है। नये साल के पहले दिन इन चीजों का दान करने से सालभर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। चलिए जानते हैं नये साल के पहले दिन हमें किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान


लाल चीजों का दान
नये साल के पहले दिन आप लाल चीजों का जैसे लाल कपड़ा, मसूर दाल या शहद का दान कर सकते हैं। इस दिन लाल चीजों का दान करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है। जिसके कारण हमारा पूरा साल शांतिपूर्ण तरीके से बीतता है।

हरी सब्जियों का दान
नये साल पर आप हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां या गोशाला में रोटी का दान कर सकते हैं। इस दिन गोशाला में दान करने से आपको कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही पूरे सालभर आपका बिजनेस अच्छे तरीके से चलता है।

पीले रंग की चीजों का दान
आप नये साल के दिन पीले रंग की चीजें जैसे पीले रंग का वस्त्र, पीली दाल, बेसन, चना या सत्तू का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करने से आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी होती है और आपके सारे अटके काम पूरे होते हैं।

काली चीजों का दान
शनि ग्रह की क्रदृष्टि से बचने के लिए आप नये साल के दिन काली चीजें जैसे काले रंग के वस्त्र, काला कंबल, चमड़े के जूते-चप्पल, काले तिल आदि का दान कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर सदा शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी।

Published on:
20 Dec 2025 03:19 pm