धर्म/ज्योतिष

Vivah Muhurat 2026: 14 अप्रैल के बाद बजेगी शहनाई, खरमास खत्म होते ही अप्रैल-मई में ये हैं शादी के सबसे शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2026: 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है, इसके बाद सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल और मई में होने वाले विवाह के सबसे शुभ मुहूर्त।
2 min read
Mar 27, 2026
vivah muhurat in april 2026,Kharmas ke baad Vivah Muhurat 2026,
April May 2026 Marriage Dates : अप्रैल-मई में ये हैं शादी के परफेक्ट दिन|फोटो सोर्स- Chatgpt

Vivah Muhurat 2026 April May: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ समय माना जाता है, जिसके दौरान विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ज्योतिष अनुसार जब सूर्य धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं, तब यह अवधि शुरू होती है और शुभ कार्य नहीं किए जाते। हालांकि यह समय पूजा-पाठ, साधना और दान-पुण्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। साल 2026 में खरमास 15 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल को समाप्त होगा। ऐसे में 14 अप्रैल के बाद एक बार फिर विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Vivah Muhurat in April 2026: अप्रैल माह में विवाह शुभ मुहूर्त

तारीखमुहूर्तनक्षत्रतिथि
15 अप्रैल 2026, बुधवारदोपहर 3:22 से रात 10:31 तकउत्तरा भाद्रपदत्रयोदशी
20 अप्रैल 2026, सोमवारसुबह 5:51 से शाम 5:49 तकरोहिणीतृतीया, चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवारसुबह 5:50 से दोपहर 12:31 तकमृगशिरापंचमी
25 अप्रैल 2026, शनिवार26 अप्रैल, सुबह 2:10 से 5:45 तकमघादशमी
27 अप्रैल 2026, सोमवाररात 9:18 से रात 9:36 तकउत्तरा फाल्गुनी, पूर्वा फाल्गुनीद्वादशी
28 अप्रैल 2026, मंगलवार29 अप्रैल, रात 9:04 से सुबह 5:42 तकउत्तरा फाल्गुनी, हस्तत्रयोदशी
29 अप्रैल 2026, बुधवारसुबह 5:42 से रात 8:52 तकहस्तत्रयोदशी, चतुर्दशी

Vivah Muhurat in May 2026: मई 2026 में विवाह शुभ मुहूर्त

तारीखमुहूर्तनक्षत्रतिथि
1 मई 2026, शुक्रवारसुबह 10:00 बजे से रात 9:13 बजे तकस्वातिपूर्णिमा
3 मई 2026, रविवारसुबह 7:10 से रात 10:28 तकअनुराधाद्वितीय
5 मई 2026, मंगलवारशाम 7:39 से सुबह 5:36 तक, 6 मईमुलाचतुर्थी
6 मई 2026, बुधवारसुबह 5:36 से दोपहर 3:54 तकमुलाचतुर्थी, पंचमी
7 मई 2026, गुरुवारशाम 6:46 से सुबह 5:35 तक, 8 मईउत्तरा आषाढ़ाषष्ठी
8 मई 2026, शुक्रवारसुबह 5:35 बजे से दोपहर 12:21 बजे तकउत्तरा आषाढ़ाषष्ठी
13 मई 2026, बुधवार14 मई, रात 8:55 से सुबह 5:31 बजे तकउत्तरा भाद्रपद, रेवतीद्वादशी
14 मई 2026, गुरुवारसुबह 5:31 बजे से शाम 4:59 बजे तकरेवतीद्वादशी, त्रयोदशी

Griha Pravesh Muhurat: अप्रैल और मई 2026 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश के लिए सीमित लेकिन शुभ अवसर उपलब्ध हैं। इस महीने 20 अप्रैल 2026 को गृह प्रवेश के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मांगलिक कार्यों के अनुकूल रहेगी। वहीं, मई 2026 में गृह प्रवेश के लिए अधिक विकल्प मिलते हैं, 4 मई, 8 मई और 13 मई को भी शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इन तिथियों पर विधि-विधान से पूजा कर गृह प्रवेश करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन माना जाता है।

Updated on:
27 Mar 2026 09:54 am
Published on:
27 Mar 2026 09:54 am