औरैया

थाईलैंड से बाबा विश्वनाथ की नगरी की साइकिल यात्रा: विदेशी दंपति बोले भारत की संस्कृति अद्भुत, सम्मान और स्नेह मिला

Foreign couple Thailand to Baba Vishwanath cycle journey औरैया में थाईलैंड से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए जा रही विदेशी दंपति का लोगों ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें भोजन भी कराया गया। व्यापारी नेताओं ने अपने घर में रुकने का स्थान दिया। विदेशी दंपति आगे के लिए रवाना होंगे।
less than 1 minute read
Nov 16, 2025
थाईलैंड दंपति बनारस यात्रा (फोटो सोर्स- 'X' Auraiya स्वागत कर्ता)
फोटो सोर्स- 'X' Auraiya स्वागत कर्ता

Foreign couple Thailand to Baba Vishwanath cycle journey औरैया में थाईलैंड से बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकली विदेशी दंपति का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उनसे यात्रा के अनुभव पूछे गए। विदेशी दंपति अपनी यात्रा को लेकर काफी खुश दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें बहुत ही प्यार और सम्मान मिल रहा है। विदेशी दंपति औरैया से कानपुर प्रयागराज होते हुए बनारस पहुंचेंगे।‌

थाईलैंड से बनारस की साइकिल यात्रा

उत्तर प्रदेश के औरैया के अछल्दा होते हुए विदेशी दंपति थाईलैंड से बनारस के लिए जा रहे थे। रात होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। इस दौरान समाजसेवी और पूर्व उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज पोरवाल ने उनका स्वागत सम्मान किया। उनसे यात्रा विषय में जानकारी प्राप्त की। विदेशी दंपति ने अपना नाम यूतिश (Yutish) और मारिया (Maria) बताया। जिनके अनुसार वे थाईलैंड से बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस आए हैं। जहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इस मौके पर उन्होंने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। बोलें- भारत के लोग बहुत ही अच्छे और सम्मान देने वाले हैं। यह बड़ा ही अद्भुत संस्कृत वाला देश है। भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखने के लिए ही आए हैं।

स्थानीय लोगों ने हाथों हाथ लिया

स्थानीय लोगों ने भी उत्साह वर्धन किया। यूतिश और मारिया को स्थानीय रेस्टोरेंट में नाश्ता कराया गया, फिर नीरज पोरवाल दोनों को अपने घर ले गए, जहां घर के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया और रात का भोजन कराया। ‌आज सुबह यूतिश और मारिया बाबा विश्वनाथ के लिए निकल गए। जो कानपुर प्रयागराज के रास्ते बनारस पहुंचेंगे।

Updated on:
16 Nov 2025 11:53 am
Published on:
16 Nov 2025 11:53 am