ऑटोमोबाइल

Renault ने नए अपडेट के साथ भारत में लॉन्च की 2025 Kiger और Triber, जानें पहले से अब कितनी बदल गईं ये कारें

2025 Renault Triber की कीमत 6.10 लाख रुपये से शुरू होकर 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत में Triber का कोई सीधे मुकाबला करने वाला सब-4 मीटर MPV नहीं है।

3 min read
Feb 17, 2025

Renault ने 2025 Kiger और Triber को भारत में लॉन्च कर दिया है, इन दोनों कारों में पुराने मॉडलों के मुकाबले कई नए फीचर्स और अपडेट्स दिए गए हैं। फीचर्स और सेफ्टी के लिहाज से कई सुधार किए गए हैं। अब, Kiger और Triber के लोअर-स्पेक वेरिएंट्स में भी ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। चलिए जानते हैं इनसे जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में, और समझेंगे कि पहले के मॉडल्स से नई वाली कारें कितनी चेंज हो गई हैं।

2025 Renault Kiger: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन?

2025 Kiger के मेन अपडेट्स पॉइंट को तौर पर नीचे दिए जा रहे हैं।

RXE - अब इस वेरिएंट में सभी चार पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग स्टैंडर्ड कर दिया गया है, जिससे यूज में आसानी होती है।

RXL - इस वेरिएंट में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, रियर व्यू कैमरा, और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं।

RXT (O) - इस वेरिएंट में फ्लेक्स व्हील्स और Turbo इंजन के साथ CVT ऑटोमेटिक विकल्प दिया गया है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

RXZ Turbo - इस वेरिएंट में स्मार्ट एक्सेस कार्ड और रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर को जोड़ा गया है, जिससे आपको को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

मेकेनिकल तौर पर, Kiger में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन हैं। एक 1.0-लीटर नेचुरली एंबल्ड इंजन और दूसरा 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन। पहले इंजन से 71 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क मिलता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है।

दूसरा टर्बो इंजन 99 bhp पावर और 160 Nm टॉर्क (AT में 152 Nm) जनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकेगा।

कीमत - 2025 Renault Kiger की कीमत में बदलाव किया गया है। ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के लिए अतिरिक्त 23,000 रुपये खर्च करने होंगे।

वेरिएंटNA पेट्रोल मैनुअल NA पेट्रोल AMTटर्बो मैनुअल टर्बो CVT
RXE6.1 लाख रुपये ---
RXL6.85 लाख रुपये 7.35 लाख रुपये --
RXT Plus8 लाख रुपये 8.5 लाख रुपये -10 लाख रुपये
RXZ8.8 लाख रुपये -10 लाख11 लाख रुपये
Renault Kiger की कीमतें (एक्स-शोरूम)

2025 Renault Triber: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन?

2025 Renault Triber में भी Kiger की तरह अपडेट्स दिए गए हैं, जैसे कि सभी वेरिएंट्स में चार पावर विंडो और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में दिए गए हैं।

RXE - बेस वेरिएंट में सभी चार पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग स्टैंडर्ड हैं।
RXL - इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, रियर व्यू कैमरा, रियर पावर विंडो, और रियर स्पीकर्स दिए गए हैं।
RXT - इस वेरिएंट में 15-इंच फ्लेक्स व्हील्स जोड़े गए हैं।

Triber को भी पहले की तरह 1.0-लीटर नेचुरली एंबल्ड पेट्रोल इंजन से पॉवर मिलता है, जो 71 bhp और 96 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ घर लाया जा सकता है।

वेरिएंटमैनुअल AMT
RXE6.1 लाख रुपये -
RXL7 लाख रुपये -
RXT7.8 लाख रुपये -
RXZ8.23 लाख रुपये 8.75 लाख रुपये
Renault Triber की कीमतें (एक्स-शोरूम)

कीमत - 2025 Renault Triber की कीमत 6.10 लाख रुपये से शुरू होकर 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत में Triber का कोई सीधे मुकाबला करने वाला सब-4 मीटर MPV नहीं है।

Published on:
17 Feb 2025 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर