
Top 10 Two Wheelers Jan 2025 Hero Splendor To Classic 350: भारत में जनवरी 2025 में कुल 10,30,163 दोपहिया वाहन बिके, जो जनवरी 2024 की 10,12,666 यूनिट्स की तुलना में 1.73% की बढ़त है। हालांकि, सभी मॉडलों की बिक्री में बढ़ोतरी नहीं हुई, कुछ को गिरावट का भी सामना करना पड़ा है।
हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जनवरी 2024 के 2,55,122 यूनिट्स की तुलना में जनवरी 2025 में 2,59,431 यूनिट्स बिकीं, जो 1.69% की बढ़त है। होंडा शाइन ने सबसे ज्यादा YoY ग्रोथ दिखाई, 15.86% की बढ़त के साथ 1,68,290 यूनिट्स बिकीं। दूसरी ओर, होंडा एक्टिवा की बिक्री में 4.04% की गिरावट देखी गई।
TVS जुपिटर ने 45.30% की शानदार बढ़त दर्ज की, जबकि बजाज पल्सर और हीरो HF डीलक्स को क्रमशः 19.24% और 21.00% की गिरावट का सामना करना पड़ा। सुजुकी एक्सेस और TVS XL की बिक्री लगभग स्थिर रही, जबकि TVS अपाचे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने क्रमशः 10.53% और 9.17% की बढ़त दर्ज की है।
जनवरी 2025 में कुल 10,30,163 दोपहिया वाहन बिके, जो दिसंबर 2024 की 7,46,006 यूनिट्स की तुलना में 38.09% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। यह उछाल नए साल की खरीदारी, डीलरशिप स्टॉकिंग और सीजनल डिमांड के कारण हुआ।
हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 34.81% की ग्रोथ हुई, जबकि होंडा शाइन ने 66.89% की जबरदस्त MoM ग्रोथ दर्ज की। होंडा एक्टिवा और TVS जुपिटर ने क्रमशः 37.82% और 21.63% की बढ़त दर्ज की है। बजाज पल्सर ने 58.73% की बढ़त के साथ वापसी की, जबकि TVS अपाचे की बिक्री में 65.24% की तेज बढ़त देखी गई।
जनवरी में ज्यादातर बाइक ब्रांड्स की बिक्री में उछाल देखा गया, जिससे 2025 के लिए बाजार का रुझान पॉजिटिव नजर आ रहा है।
Updated on:
16 Feb 2025 03:06 pm
Published on:
16 Feb 2025 03:06 pm
