ऑटोमोबाइल

Affordable Diesel Cars: भारत में 10 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट डीजल कारें, आपको कौन सी है पसंद?

Affordable Diesel Cars in India: मौजूदा समय में सबसे सस्ती डीजल कार टाटा अल्ट्रोज डीजल है।चलिए हम इस खबर में जानते हैं, 10 लाख रुपये के बजट में आने वाली डीजल कारों के बारे में।
2 min read
Dec 30, 2024
Tata Altroz

Affordable Diesel Cars in India: भारत में डीजल कारें ग्राहकों के बीच हमेशा से पॉपुलर रही हैं। हालांकि, उत्सर्जन मानदंडो के सख्त होने के बाद से कार मेकर कंपनियों ने भारत में डीजल इंजन को धीरे-धीरे बंद कर दिया है। जिसके चलते भारत में पहले की तुलना में बहुत कम ही ऑप्शन मौजूद हैं। मौजूदा समय में सबसे सस्ती डीजल कार टाटा अल्ट्रोज डीजल है।

चलिए हम इस खबर में जानते हैं, 10 लाख रुपये के बजट में आने वाली डीजल कारों के बारे में।

Tata Altroz: टाटा अल्ट्रोज डीजल

टाटा अल्ट्रोज इस समय भारत की सबसे अफोर्डेबल डीजल कार है। टाटा अल्ट्रोज में 1.5-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 88.76 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका माइलेज 23.64 kmpl का है। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल मिलता है।

टाटा अल्ट्रोज के XM(S) डीजल वेरिएंट की कीमत 9.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो डीजल

महिंद्रा बोलेरो एक सब-4 मीटर एसयूवी है, खासकर भारत के ग्रामीण इलाकों में इसे खूब पसंद किया जाता है। बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, 74.96 bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका माइलेज 16 kmpl का है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

महिंद्रा बोलेरो के B4 डीजल वेरिएंट की कीमत 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Kia Sonet: किआ सोनेट डीजल

किआ सोनेट एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 114 bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 24.1 kmpl का है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल, आईएमटी और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ आती है।

किआ सोनेट की कीमत HTE (O) डीजल वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Mahindra Bolero Neo: महिंद्रा बोलेरो नियो डीजल

लिस्ट की चौथी कार महिंद्रा की ही बोलेरो नियो है। इसे भी ब्रांड ने 1.5-लीटर डीजल इंजन से लैस किया है। यह इंजन 98.56bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका माइलेज 17.29 kmpl का है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

महिंद्रा बोलेरो नियो के N4 वेरिएंट की कीमत 9.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ डीजल

सब-कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV 3XO अपने सेगमेंट में किआ सोनेट जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है। महिंद्रा ने इसमें भी इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 115.05 bhp की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका माइलेज 17 kmpl का है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

महिंद्रा XUV 3XO के MX2 डीजल वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Updated on:
30 Dec 2024 01:18 pm
Published on:
30 Dec 2024 01:18 pm