
Top 5 Best Mileage CNG Cars in India: अगर आप भी एक नई और सस्ती CNG कार लेने की सोंच रहे हैं और चाहते हैं कि माइलेज भी तगड़ा हो तो, यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में CNG कारें ज्यादा माइलेज देती हैं, साथ ही CNG की कीमत भी पेट्रोल-डीजल से कम है। भारत में CNG कारों के क्षेत्र में मारुति सुजुकी का दबदबा कायम है। आज हम आपको 5 बेस्ट माइलेज वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें से एक विकल्प अपने लिए चुन सकते हैं।
मारुति सुजुकी सिलेरियो लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज है जो, 34.43 km/kg का माइलेज देने में सक्षम है। सिलेरियो के केवल मिड-स्पेक VXi वेरिएंट में CNG का विकल्प मिलता है। इसका प्राइस 6.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
मारुति आल्टो के10 इस लिस्ट की सबसे अफोर्डेबल CNG कार है। ब्रांड इसके एंट्री लेवल वेरिएंट LXi और मिड-स्पेक वेरिएंट VXi (O) में CNG का ऑप्शन देती है। इसका माइलेज 33.85 km/kg का है। इसकी कीमत की बात करें तो, 5.74 लाख रुपये और 5.96 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
इस लिस्ट की तीसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मारुति की ही फोर्थ जनरेशन डिजायर है। इसे इसी साल नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। डिजायर का VXi और ZXi वेरिएंट CNG ऑप्शन के साथ आता है, माइलेज की बात करें तो 33.73 km/kg का है। इसके प्राइस की बात करें तो 8.74 लाख रुपये और 9.84 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
लिस्ट की चौथी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मारुति की वैगन आर है। मारुति अपनी इस कॉम्पैक्ट हैचबैक के लोवर-स्पेक वेरिएंट LXi और VXi वेरिएंट पर सीएनजी का ऑप्शन देती है। इसका माइलेज 33.47 km/kg का है। इसकी कीमत 6.45 लाख रुपये और 6.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
मारुति ने इसी साल के मध्य में अपनी स्विफ्ट को अपडेट करके लॉन्च किया है। इसके मिड-स्पेस वेरिएंट VXi, VXi (O) और हाई-स्पेक वेरिएंट ZXi में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसका माइलेज 32.85 km/kg का है। इसकी कीमत 8.20 लाख रुपये से 9.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है।
Updated on:
30 Dec 2024 10:52 am
Published on:
29 Dec 2024 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
