कानूनी तौर पर व्हीकल चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की ज़रूरत होती है। पर कुछ ऐसी गलतियाँ होती हैं जिनकी वजह से ड्राइविंग लाइसेंस रद्द भी हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी ये गलतियाँ नहीं करनी चाहिए। कौनसी हैं वो गलतियाँ? आइए जानते हैं।
भारत में ही नहीं, दुनियाभर में कानूनी तौर पर व्हीकल चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) ज़रूरी होता है। ड्राइविंग लाइसेंस एक बेहद ही ज़रूरी डॉक्यूमेंट होता है जो 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को कानूनी तौर पर व्हीकल चलाने की परमिशन देता है। ड्राइविंग लाइसेंस को कई जगह पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पर कई बार कुछ व्हीकल चलाते समय कुछ ऐसी गलतियाँ हो जाती हैं, जिनकी वजह से ड्राइविंग लाइसेंस रद्द तक हो सकता है।
भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ
व्हीकल चलाते समय भूलकर भी ये 5 गलतियाँ नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों को करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं इन गलतियों पर।
1. नशे में व्हीकल चलाना
नशे में व्हीकल चलाना बेहद ही खतरनाक होता है। न सिर्फ व्हीकल चलाने वाले के लिए, बल्कि रोड पर अन्य लोगों के लिए भी। नशे में व्हीकल चलाने पर एक्सीडेंट की बड़ी रिस्क होती है और जान जाने तक का खतरा होता है। इतना ही नहीं, ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सज़ा/जुर्माने के साथ व्हीकल चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पुरानी कार खरीदते या बेचते समय भूलकर भी न करें यह गलती, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी
2. ओवरस्पीडिंग
तय लिमिट से तेज़ व्हीकल चलाना बेहद ही खतरनाक होता है। आए दिन इस वजह से एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर भी सज़ा/जुर्माने के साथ व्हीकल चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
3. गलत तरीके से व्हीकल चलाना
गलत तरीके से व्हीकल चलाना यानि की रैश ड्राइविंग/राइडिंग भी बेहद ही खतरनाक होता है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर भी सज़ा/जुर्माने के साथ व्हीकल चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें- घने कोहरे से न हो परेशान, ड्राइविंग के समय रखें इन बातों का ध्यान
4. स्ट्रीट रेसिंग
सड़कों पर स्ट्रीट रेसिंग गैर-क़ानूनी होता है। इसके बावजूद कुछ लोग नहीं मानते और स्ट्रीट रेसिंग करते हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर भी सज़ा/जुर्माने के साथ व्हीकल चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
5. हिट एंड रन
व्हीकल चलाते समय किसी को टक्कर मारकर मौके से भागना अपराध होता है। ऐसी स्थिति में भी पकड़े जाने पर सज़ा/जुर्माने के साथ व्हीकल चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: Liger Mobility ने पेश किए दुनिया के पहले सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, धक्का देने पर भी नहीं गिरेंगे