ऑटोमोबाइल

Best Cars Under 5 Lakh: कम बजट में कार चाहिए तो Alto, Kwid नहीं, इस ऑप्शन को चुनने में है समझदारी, सेफ्टी का कोई तोड़ नहीं

भारत सस्ती कारों को देखें तो, लो बजट में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक पॉपुलर ऑप्शन है। 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) इसकी शुरूआती कीमत है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 11:25 AM IST
Tata Tiago

Best Affordable Cars in India 2024: देश में ज्यादातर लोगों की सोंच होती है कि कम बजट में एक बढ़िया फीचर्स वाली कार मिल जाए। भारतीय कार बाजार में आमतौर पर बजट करों की शुरुआत 4 लाख रुपये से होती है। अगर आप भी इस बजट में एक नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़े पैसे और खर्च कर लीजिये।

जी हाँ! सही पढ़ा आपने, महज 25,000 से 30,000 लगाकर आप एक धांसू फीचर्स वाली कार सुरक्षित खरीद सकते हैं, इतना ही नहीं यह कार 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। देश में मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां, सस्ती कारों के लिए जानी जाती हैं, हालांकि रेनॉ जैसे ब्रांड्स भी इस सेगमेंट में सस्ती कारों की बिक्री करते हैं।

Cars Under 5 Lakh: लो बजट कारों की चुनौतियां

लो बजट कारों में, गाड़ी की सुरक्षा के लिहाज सेफ्टी फीचर्स में कमी देखने को मिलती है। अपने अक्सर ख़बरों में पढ़ा होगा कई बार हादसों के दौरान इनमें यूज होने वाला मैटेरियल भी घातक साबित हो सकता है। इसलिए थोड़ा पैसा और लगाकर सेफ ऑप्शन चुनना ही समझदारी हो सकती है।

Best Cars Under 5 Lakh in India: 30 हजार ज्यादा देकर घर ला सकते हैं 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग कार

भारत सस्ती कारों को देखें तो, लो बजट में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक पॉपुलर ऑप्शन है। 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) इसकी शुरूआती कीमत है। हालांकि इस कार में सेफ्टी रेटिंग नहीं मिलती है। दूसरे ऑप्शन पर नजर डालें तो, रेनॉ क्विड है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सुरक्षा के लिहाज से यह कार भी बेहतर ऑप्शन नहीं है, इसे ग्लोबल एनसीएपी से केवल 1-स्टार रेटिंग मिली है।

अगर हम रेनॉ क्विड के प्राइस में महज 30,000 रुपये और जोड़ दें तो, इस बजट से आप टाटा की टिआगो के बेस मॉडल को अपने घर ला सकते हैं। टाटा टियागो की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कार को Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

टाटा टियागो का विकल्प उन लोगों के लिए है जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स के साथ एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं।

Updated on:
20 Nov 2024, 11:25 AM IST
Published on: