7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TVS Apache RTR 160 4V: भारत में लॉन्च हुई नई अपाचे आरटीआर 160 4वी, जानें पहले से कितना बदल गई ये बाइक

TVS Apache RTR 160 4V: 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी में अमेजिंग फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे राइडर अपनी बाइक को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
TVS Apache RTR 160 4V

2025 TVS Apache RTR 160 4V Launched: TVS मोटर ने भारत में अपाचे RTR 160 4V के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 150-160cc सेगमेंट में इस बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। Apache RTR 160 4V के अपडेटेड वर्जन में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और मैकेनिकल अपग्रेड किये गए हैं। इसीलिए इसकी कीमत में 500 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गयी है।

2025 TVS Apache RTR 160 4V Changes: क्या कुछ है नया?

अपाचे RTR 160 4V के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इस मॉडर्न रोडस्टर बाइक में नई डुअल-टोन ग्रेनाइट ग्रे कलर स्कीम देखने को मिलती है, जिसमें पिलियन सीट, एलॉय व्हील्स, टैंक एक्सटेंशन और फ्रंट फेंडर पर कंट्रास्टिंग रेड एक्सेंट हैं दिए गए हैं। कलर आप्शन की बात करें तो मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट सहित मौजूदा कलर ऑप्शन को बरकरार रखा है।

यह भी पढ़ेंTata Altroz Racer: टाटा की इस कार पर पहली बार मिल रहा भारी डिस्काउंट, जल्द उठाएं मौके का फायदा

इसके दूसरे बड़े अपग्रेड में, 37 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स को शामिल किया गया है, जिससे इस फीचर के साथ यह सेगमेंट फर्स्ट बाइक बन गई है। इसके अलावां इसमें एक नया डुअल-बैरल बुलपप एग्जॉस्ट भी दिया गया है।

2025 TVS Apache RTR 160 4V Features: फीचर्स?

2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी में अमेजिंग फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे राइडर अपनी बाइक को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और वॉयस असिस्ट दिया गया है। इसके आलावा LED हेडलैंप और टेललैंप के साथ-साथ ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT), और एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर मिलता है।

यह भी पढ़ेंDelhi NCR में स्मॉग का कहर! गाड़ी लेकर निकलना है? तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, बेहतर रहेगा स्वास्थ्य

2025 TVS Apache RTR 160 4V Powertrain: पॉवरट्रेन?

पॉवेरटेरन की बात करें तो यह बाइक, 159.7cc, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-वाल्व इंजन के साथ आती है, जो 9,250 rpm पर 17.55 PS और 7,500 rpm पर 14.73 Nm का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें तीन राइडिंग मोड - स्पोर्ट, अर्बन और रेन मिलते हैं।

यह भी पढ़ेंTata Curvv SUV: टाटा कर्व के 4 नए वेरिएंट्स की होगी एंट्री, मिलेगा CNG पॉवरट्रेन का ऑप्शन?