ऑटोमोबाइल

Best Scooters: ये हैं भारत के टॉप-5 स्कूटर्स; 68 तक का माइलेज और धांसू फीचर्स, कीमत भी है कम

Best Scooters in India: स्कूटर का माइलेज कई कारणों पर निर्भर करता है, जैसे कि स्कूटर को सही से चलाया जा रहा है या नहीं, स्पीड क्या है, सर्विसिंग समय पर हो रही है या नहीं।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 5:41 PM IST
Best Scooters in India 2025

Best Scooters in India 2025: भारत में दो बजट सेगमेंट में दो पहिया बाइक की भरमार है, जिनका माइलेज दमदार है, मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम है। लेकिन माइलेज के मामले ग्राहकों की स्कूटर्स से बड़ी शिकायत रहती है। इस खबर में आज हम आपको देश में बिक्री के लिए उपलब्ध 5 बेहतर स्कूटर्स के बारे में जिनकी पेट्रोल खपत कम है।चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Honda Activa 6G: होंडा एक्टिवा 6जी

एक्टिवा की भारत में खूब बिक्री होती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77 हजार रुपये है। इसमें 109.51cc का इंजन मिलता है। माइलेज की बात करें तो 50 से 55 किलोमीटर/लीटर के बीच है। यह स्कूटर 85 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड से दौड़ने में सक्षम है।

TVS Jupiter 110: टीवीएस जुपिटर 110

दूसरे ऑप्शन के तौर पर आप टीवीएस जुपिटर को घर ला सकते हैं। इसका सीधे मुकाबला होंडा एक्टिवा से होता है। इसी साल ब्रांड ने इसे अपडेट करके बिक्री के लिए बाजार में उतारा है। ये 113cc इंजन से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 73,700 रुपये एक्स-शोरूम है। माइलेज करीब 50 किलोमीटर/लीटर का है।

Hero Destini 125: हीरो डेस्टिनी 125

हीरो डेस्टिनी 125 की स्टार्टिंग कीमत 81,718 रुपये है। यह स्कूटर 124.6cc सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है। माइलेज करीब 55 किलोमीटर/लीटर का है।

Suzuki Access 125: सुजुकी एक्सेस 125

सुजुकी एक्सेस 125 की देश में अच्छी खासी डिमांड है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82 हजार रुपये है। यह स्कूटर 124 सीसी 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो करीब 45 से 50 किलोमीटर/लीटर का है।

Yamaha Fascino 125 Hybrid: यामाहा फसिनो 125 हाइब्रिड

यह एक हाइब्रिड स्कूटर है। इसकी शुरुआती कीमत 90 हजार रुपये एक्स-शोरूम है। इसका माइलेज 68 किलोमीटर/लीटर के साथ सबसे ज्यादा है क्योंकि पेट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक पावर से भी चलता है।

नोट- स्कूटर का माइलेज कई कारणों पर निर्भर करता है, जैसे कि स्कूटर को सही से चलाया जा रहा है या नहीं, स्पीड क्या है, सर्विसिंग समय पर हो रही है या नहीं। बेहतर माइलेज के लिहाज से 50 से 60 किलोमीटर/हॉर्स की स्पीड अच्छी है।

Updated on:
14 Dec 2024, 5:41 PM IST
Published on: