ऑटोमोबाइल

DDC 001 Number Plate: 2 करोड़ में आ जातीं 20 स्कॉर्पियो, आंध्र प्रदेश के इस शख्स ने उतने में खरीदा सिर्फ गाड़ी का नंबर

DDC 001 Number Plate, 2.08 करोड़ में नीलामी में बिकी और देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई। जानें किसने खरीदा, कहां हुई नीलामी और इससे पहले का रिकॉर्ड क्या था।
2 min read
Feb 02, 2026
DDC 001 Number Plate
DDC 001 Number Plate (Image: Jatin Ahuja Instagram)

DDC 001 Number Plate: कहावत है शौक की कोई कीमत नहीं होती। इसका ताजा उदाहरण आंध्र प्रदेश में देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति ने सिर्फ गाड़ी की नंबर प्लेट खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च कर दी। DDC 001 नाम की यह नंबर प्लेट अब भारत की अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन चुकी है।

India Most Expensive Number Plate: 2 करोड़ में बिकी नंबर प्लेट, बना नया रिकॉर्ड

यह ऐतिहासिक नीलामी हाल ही में Big Boy Toyz (BBT) के नए ऑक्शन हाउस में हुई। अपने पहले ही इवेंट में इस प्लेटफॉर्म ने रिकॉर्ड कायम किया, जब DDC 001 नंबर प्लेट 2.08 करोड़ रुपये में बिकी। इस बोली के साथ ही VIP और विंटेज नंबर प्लेट्स की नीलामी में एक नया बेंचमार्क तय हो गया।

आंध्र प्रदेश के कारोबारी ने लगाई सबसे ऊंची बोली

इस नंबर प्लेट को आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी कारोबारी किरण कोलपाकुला ने खरीदा। नीलामी से जुड़ी जानकारी के अनुसार, DDC 001 पहले BBT के मालिक के पास थी और अब यह आधिकारिक रूप से नए मालिक के नाम हो चुकी है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सार्वजनिक नहीं किया गया है कि यह नंबर प्लेट किस कार पर लगाई जाएगी।

पहले रिकॉर्ड से कई गुना ज्यादा कीमत

DDC 001 से पहले देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट KL 07 DG 0007 मानी जाती थी, जो करीब 46 लाख रुपये में बिकी थी। नई बोली ने उस रिकॉर्ड को कई गुना पीछे छोड़ दिया। यानी जिस रकम में पहले एक लग्जरी कार खरीदी जा सकती थी, अब उतनी कीमत सिर्फ एक नंबर प्लेट के लिए चुकाई गई है।

2 करोड़ में क्या-क्या आ सकता था?

ऑटो सेक्टर से जुड़े जानकारों के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये में करीब 20 Mahindra Scorpio जैसी SUVs खरीदी जा सकती हैं, या कई प्रीमियम सेडान और लग्जरी SUVs का विकल्प मौजूद होता है। इसके बावजूद, नंबर प्लेट के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च किया जाना VIP नंबरों के प्रति बढ़ते शौक और स्टेटस सिंबल की सोच को दिखाता है।

नीलामी में और क्या-क्या शामिल है?

BBT के इस ऑक्शन हाउस में केवल नंबर प्लेट ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज की लग्जरी कारें, महंगी ब्रांडेड घड़ियां और VIP मोबाइल नंबर जैसी हाई-वैल्यू चीजें भी नीलामी के लिए रखी गई हैं। यह भारत में लग्जरी कलेक्टिबल्स के लिए उभरते नए बाजार की ओर इशारा करता है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले हरियाणा में HR 88 B 8888 नंबर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगी थी। हालांकि पूरी रकम जमा न होने के कारण वह नीलामी रद्द कर दी गई थी और मामला जांच तक पहुंचा था।

DDC 001 की नीलामी ने यह साफ कर दिया है कि भारत में VIP नंबर प्लेट्स अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस और कलेक्टिबल एसेट के रूप में देखी जाने लगी हैं। 2 करोड़ से ज्यादा की कीमत में बिकी यह नंबर प्लेट न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि बदलते शौक और लग्जरी संस्कृति की तस्वीर भी पेश करती है।

Updated on:
02 Feb 2026 03:06 pm
Published on:
02 Feb 2026 03:01 pm