ऑटोमोबाइल

अब खुद ही ठीक कर सकते हैं बाइक का पंक्चर, ये लिक्विड आएगा आपके काम

Bike का टायर पंक्चर ठीक होने में लगता है समय इस लिक्विड की मदद से आसानी से ठीक हो जाता है पंक्चर ये लिक्विड डालने से ही ठीक किया जा सकता है पंक्चर
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 10:55 AM IST
Bike Puncture Fix
Bike Puncture Fix

नई दिल्ली: अगर आप बाइक चला रहे हों और आपकी बाइक का टायर पंक्चर हो जाए तो इससे आपको दिक्कत हो सकती है लेकिन अगर आपके पास अगर ऐसा लिक्विड हो जिससे पंक्चर आसानी से ठीक हो जाए तो ये आपका काफी समय बचा सकता है साथ ही आपके काफी पैसे भी बच जाते हैं। तो आज इस खबर में हम आपको इस चमत्कारी लिक्विड के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल हाल ही में बाइक सील नाम की कंपनी ने एक चमत्कारी लिक्विड लांच किया है जिससे कुछ ही सेकंडों में बाइक के पंक्चर को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी मैकेनिक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे आप खुद ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह प्रोडक्ट लिक्विड फॉर्म में आता है इसलिए आप इसे बड़ी आसानी से अपनी बाइक के साथ कैरी कर सकते हैं और बाइक पंक्चर होने के कुछ ही मिनटों में इसे ठीक भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने टायर में उस जगह पर इस लिक्विड को डालना होता है जहां पर कील या फिर कोई नुकीली चीज से छेद हो गया हो।

इसके बाद आपको बस अपने टायर को वैसे ही छोड़ देना है क्योंकि बाकी का काम ये चमत्कारी लिक्विड अपने आप कर देता है और फिर आप अपनी बाइक को ले जा सकते हैं।

Published on: