7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कितनी भी महंगी हो SUV, दिल्ली के इस मार्केट में मिल जाएगी आधी से भी कम कीमत में

SUV कारों को खरीदना आजकल ट्रेंड बन गया है SUV कारों को खरीद सकते हैं बड़ी आसानी से दिल्ली की ये मार्केट है बेहद ही पॉपुलर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 14 Nov 2019, 4:46 PM IST

Cheap SUV Cars

नई दिल्ली:suv कारों का ट्रेंड मार्केट में तेजी से बढ़ता जा रहा, दरअसल इन कारों में स्पेस भी ज्यादा होता है और इनकी पावर भी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो आपके लिए SUV परफेक्ट रहती है लेकिन दाम ज्यादा होने की वजह से आप इन्हें खरीद नहीं पाते हैं तो आ हम आपको करोलबाग़ मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बेहतरीन कंडीशन वाली SUV सस्ते दाम में मिल जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मार्केट में कौन सी SUV अवेलेबल हैं और इन्हें कितने दाम में खरीदा जा सकता है।

आपके पास अभी भी है मौक़ा, Honda की कारों पर 5 लाख का बंपर डिस्काउंट

बोलेरो : महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो ( Mahindra Bolero ) काफी डिमांड में रहती है। नए मॉडल के साथ-साथ इसके पुराने मॉडल की भी काफी डि‍मांड है। बोलेरो के नए मोडल की शुरूआती कीमत 7.75 लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन अगर यही मॉडल आप सेकंड हैंड कार मार्केट में 5 से 5.50 लाख रुपये में मिल जाएगी। बोलेरो में में 2523cc का इंजन लगा है जो 46.3kw की पावर देता है।

फार्च्यूनर : फॉर्च्यूनर ( Fortuner ) की शोरूम कीमत 26.69 लाख रुपए है लेकिन सेकंड हैंड मार्किट में यह आपको करीब 14 लाख रुपये से 15 लाख रुपये में मिल जायेगी फॉर्च्यू नर की सेकंड हैंड कार मार्केट में काफी डिमांड है।

स्कॉर्पियो : ( Mahindra Scorpio ) महिंद्रा की स्कॉर्पि‍यो सबसे लोकप्रिय SUV है । यूज्ड मार्केट में भी स्कॉर्पि‍यो की काफी डिमांड है। सेकंड हैंड मार्किट में इस गाड़ी को 4.50 से 6 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस गाड़ी में लगा इंजन खराब रास्तों में बढ़िया परफॉर्म करती है।

KTM ने बनाई अब तक की सबसे धांसू बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

टाटा सफारी : यह टाटा की सबसे कामयाब SUV है। नई गाड़ियों के लॉन्च होने के बाद भी इसके खरीददारों की कमी नहीं हुई है। नई टाटा सफारी ( Tata Safari ) स्टॉर्म की कीमत 10.84 लाख रुपए से शुरू है लेकीन सेकंड हैंड मार्केट में ये आपको 5 लाख से 6 लाख रुपए में मि‍ल जाएगी.